Get App

Gold ETF: गोल्ड ETF की रैली खत्म? 12 महीने बाद पहली बार निवेशकों ने निकाला भारी पैसा

Gold ETF: लगातार 12 महीनों तक पैसा आने के बाद गोल्ड ETF से पहली बार बड़ी निकासी हुई है। क्या निवेशकों का सोने से भरोसा कम हो रहा है या यह सिर्फ मुनाफावसूली है? आंकड़े और एक्सपर्ट्स की राय दिलचस्प तस्वीर पेश कर रही है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 7:49 PM
Gold ETF: गोल्ड ETF की रैली खत्म? 12 महीने बाद पहली बार निवेशकों ने निकाला भारी पैसा
मई में गोल्ड ETF से 725 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज हुई।

Gold ETF: गोल्ड ETF में मई 2026 के दौरान रिकॉर्ड निकासी देखने को मिली। लगातार 12 महीनों तक निवेश आने के बाद पहली बार निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की। सोने की कीमतों में तेज उछाल और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों के बीच निवेशकों का रुख थोड़ा सतर्क हो गया।

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, मई में गोल्ड ETF से 725 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज हुई। अप्रैल में इसी कैटेगरी में 3,040 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया था।

निवेशकों ने पैसा क्यों निकाला?

AMFI के चीफ एग्जिक्यूटिव वेंकट चलसानी के मुताबिक, सोने की कीमतों में हालिया तेजी के बाद कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की है। आयात शुल्क बढ़ने के बाद सोने के भाव तेजी से बढ़े थे, जिसका फायदा उठाकर कुछ निवेशकों ने अपनी होल्डिंग कम की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें