Get App

Ola Electric के शेयरों में अचानक तेजी, 9% तक उछले भाव, जानें कौन सी खबर ने बढ़ाई डिमांड

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में शुक्रवार 2 जनवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 9 प्रतिशत उछलकर 40.77 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के एक बयान के बाद आई, जिसमें उसने दिसंबर 2025 में अपने कारोबार के सुधरने के शुरुआती संकेत मिलने की बात कही

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 1:41 PM
Ola Electric के शेयरों में अचानक तेजी, 9% तक उछले भाव, जानें कौन सी खबर ने बढ़ाई डिमांड

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में शुक्रवार 2 जनवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 9 प्रतिशत उछलकर 40.77 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के एक बयान के बाद आई, जिसमें उसने दिसंबर 2025 में अपने कारोबार के सुधरने के शुरुआती संकेत मिलने की बात कही।

कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2025 में VAHAN के आंकड़ों के मुताबिक, 9,020 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। साथ ही ओला इलेक्ट्रिक मार्केट शेयर नवंबर 2025 के 7.2 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर में 9.3 प्रतिशत पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि दिसंबर के दूसरे हिस्से में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 12% तक पहुंच गई, जो मांग में स्पष्ट सुधार और मार्केट शेयर बढ़ने का संकेत देती है।

कंपनी ने 1 जनवरी को जारी बयान में कहा कि उसने अपने फोकस्ड सर्विस ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम ‘Hyperservice’ के जरिए शुरुआती लेकिन ठोस नतीजे हासिल किए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, यह प्रोग्राम कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, बैकलॉग को खत्म करने, वर्कफोर्स क्षमता बढ़ाने, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सेल्फ-सर्विस विकल्पों को मजबूत करने पर ध्यान करता है। कंपनी का मानना है कि यही पहल आने वाले समय में एक टिकाऊ बिजनेस टर्नअराउंड की नींव रखेगी।

Ola Electric ने यह भी बताया कि दिसंबर 2025 में वह करीब एक दर्जन राज्यों में फिर से टॉप-3 ईवी कंपनियों में शामिल हो गई है। इन राज्यों में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि उसके मार्केट शेयर में सुधार और मांग में तेजी की वजह से संभव हो सकी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें