Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 19 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। चौतरफा बिकवाली से दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार मच गया। दोपहर 3 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 2,573 अंक या 3.35 परसेंट क्रैश होकर 74,130.91 पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 787.60 अंक या 3.29 परसेंट गिरकर 23,000 के भी नीचे पहुंच गया। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, कमजोर ग्लोबल संकेत और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया।
