Get App

Share Market: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 2000 अंक उछला, इन 4 वजहों से निवेशक मालामाल

Share Market Rise: सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार 22 नवंबर को शुरुआती कारोबार में मजबूत वापसी की। इससे एक दिन पहले अदाणी ग्रुप से जुड़ी खबरों और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते इनमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दोनों इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी तक चढ़ गए। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में आज तेजी के पीछे 4 प्रमुख कारण क्या रहे-

Vikrant singhअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 3:35 PM
Share Market: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 2000 अंक उछला, इन 4 वजहों से निवेशक मालामाल
Share Market Rise: अमेरिकी लेबर मार्केट के मजबूत आंकड़ों के चलते IT शेयरों में जोरदार तेजी आई

Share Market Rise: सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार 22 नवंबर को शुरुआती कारोबार में मजबूत वापसी की। इससे एक दिन पहले अदाणी ग्रुप से जुड़ी खबरों और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते इनमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दोनों इंडेक्स कारोबार के दौरान 2.5 फीसदी से अधिक चढ़ गए। घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद और अमेरिकी बाजारों में पॉजिटव रुझानों से भारतीय निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ। इसके चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 7 लाख करोड़ रुपये से अधि बढ़ गया। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी तक बढ़ गया। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इस तेजी की अगुआई आईटी, रियल्टी और पावर शेयरों ने की।

दोपहर 3 बजे के करीब, सेंसेक्स 2,000 अंक या करीब 2.6 फीसदी बढ़कर 79,160 के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 557 अंकों की छलांग लगाकर 23,900 के पार चला गया। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में आज तेजी के पीछे 4 प्रमुख कारण क्या रहे-

1. अमेरिकी लेबर मार्केट के मजबूत आंकड़े

अमेरिकी लेबर मार्केट के मजबूत आंकड़ों के चलते आज भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई। आंकड़ों के मुताबिक, 16 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में अमेरिका में शुरुआती बेरोजगारी दावों में 6,000 की गिरावट आई और यह 2,13,000 पर आ गया। यह इसका 7 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी तक उछल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें