Share Market Rally: दिवाली से पहले मार्केट में आज आतिशबाजी का माहौल दिखा। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1500 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी भी 28 सितंबर के बाद पहली बार इंट्रा-डे में 23000 के पार पहुंचा लेकिन निफ्टी 23000 के पार बंद नहीं हो पाया और इससे पहले 25 सितंबर को ही निफ्टी इसके पार बंद हुआ था।
