Share Market Rally: कच्चे तेल की नरमी और विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से मार्केट में रौनक छा गई। एक कारोबारी दिन पहले डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूटने के बाद आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ गए। सेंसेक्स 1500 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी ने फिर 25800 के एकदम करीब पहुंच गया।
हालांकि ब्रोडर लेवल पर रौनक थोड़़ी कम है। निफ्टी मिडकैप 100 में फिलहाल आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है तो स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से कम। खरीदारी के इस माहौल में शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:46 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 1388.51 प्वाइंट्स यानी 1.68% की बढ़त के साथ 83824.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 406.30 प्वाइंट्स यानी 1.60% की मजबूती के साथ 25755.95 पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 1561.44 प्वाइंट्स उछलकर 83,997.43 और निफ्टी 446.25 प्वाइंट्स चढ़कर 25,795.90 तक पहुंच गया।
Share Market Rally: ये है वजह
ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की नरमी से मार्केट को सपोर्ट मिला है। ब्रेंट क्रूड टूटकर प्रति बैरल $88 के नीचे आ चुका है।
FIIs की ताबड़तोड़ खरीदारी
मार्केट को विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। मुहर्त ट्रेडिंग को ₹25 लाख की हल्की बिक्री को छोड़ सोमवार 23 नवंबर को लगातार 16वां कारोबारी दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की। इन 16 दिनों में उन्होंने ₹121,220.92 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। इसमें से ₹5,672.99 करोड़ की नेट खरीदारी तो 23 नवंबर को ढहते मार्केट में हुई।
आईटी और बैंकिंग शेयरों से सपोर्ट
वैश्विक मार्केट में चिप शेयरों की बिकवाली ने घरेलू मार्केट में आईटी शेयरों को मजबूत सपोर्ट दिया और निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक उछल पड़ा। इसे प्राइवेट बैंकों का सहारा मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स ढाई फीसदी मजबूत हुआ है तो निफ्टी पीएसयू बैंक में भी करीब 1% की तेजी है। हालांकि निफ्टी मेटल में 1% से अधिक गिरावट है।
एक कारोबारी दिन पहले मार्केट की हाहाकार में अधिकतर सेक्टर लाल थे। ऐसे में निचले स्तर पर खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला है।
मार्केट में डर को मापने वाले इंडिकेटर India VIX की नरमी से सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल यह 0.31% की गिरावट के साथ 17.64 पर है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका बढ़ना तो फिसलने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।