Market cues : बाजार में तेजी का स्ट्रक्चर अभी भी कायम, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम
Trade setup for today : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बाजार में उछाल आता है तो निफ्टी में 25,500 और उसके बाद 25,800-26,000 के स्तरों पर नजर रखनी होगी। वहीं दूसरी ओर अगर प्रॉफिट बुकिंग जारी रहती है तो 25,300–25,200 का दायरा तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 25,000 के स्तर पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 23 नवंबर को गिरकर 0.92 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.43 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Trade setup for today : अक्टूबर के निचले स्तर से लगातार जारी तेजी के बाद,23 नवंबर को निफ्टी में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। पिछले सेशन में निफ्टी 1.75 प्रतिशत गिर कर बंद हुआ। हालांकि,बाजार में तेजी वाला मेन ढांचा अभी भी बरकरार है,लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर यह संकेत दे रहे हैं कि कंसोलिडेशन आ सकता है और कारोबार एक सीमित दायरे में रह सकता है। इस बीच,कच्चे तेल की कीमतों का 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बाजार में उछाल आता है तो निफ्टी में 25,500 और उसके बाद 25,800-26,000 के स्तरों पर नजर रखनी होगी। वहीं दूसरी ओर अगर प्रॉफिट बुकिंग जारी रहती है तो 25,300–25,200 का दायरा तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 25,000 के स्तर पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा। इस बाजार में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम कर सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (25,350) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,810, 25,963 और 26,211
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 25,314, 25,161 और 24,913
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबी लाल कैंडल बनाई, जिसने पिछले सेशन की बड़ी हरी कैंडल को लगभग पूरी तरह ढक लिया। यह एक तेज रैली के बाद प्रॉफिट बुकिंग का संकेत है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 66.34 पर है, जो एक 'बेयरिश क्रॉसओवर' का संकेत दे रहा है। MACD नीचे की ओर जा रहा है, लेकिन अभी भी अपनी सिग्नल लाइन से काफी ऊपर है। वहीं, सोमवार को लगातार 10वें सेशन में हरा हिस्टोग्राम बार और छोटा होता गया।
हालांकि, बाजार का बड़ा तकनीकी ढांचा मजबूत बना हुआ है और इंडेक्स अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर टिका हुआ है। 50-दिवसीय EMA भी 200-दिवसीय EMA के ऊपर जाने की कगार पर है, जो 'गोल्डन क्रॉसओवर' की संभावना का संकेत देता है। ये संकेतक बताते हैं कि भले ही निकट भविष्य में कुछ कंसोलिडेशन या प्रॉफिट बुकिंग से इनकार नहीं किया जा सकता,लेकिन तेजी का बड़ा रुझान (bullish trend) अभी भी बरकरार है।
बैंक निफ्टी (62,585) के लिए अहम स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 64,453, 65,078 और 66,089
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 62,430, 61,806 और 60,794
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 63,634, 65,086
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 62,070, 60,450
बैंक निफ्टी ने भी डेली टाइमफ्रेम पर एक लंबी बेयरिश कैंडल बनाई है, जो 'बेयरिश एंगल्फिंग' पैटर्न जैसी दिखती है। इससे पता चलता है कि यह ट्रेंड रिवर्सल नहीं, बल्कि प्रॉफिट बुकिंग है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बड़ा तकनीकी ढांचा अभी भी मजबूत और हेल्दी बना हुआ है। इंडेक्स अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर टिका हुआ है, जो लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, 'हायर हाई-हायर लो' का पैटर्न भी बरकरार है।
हालांकि, 67.2 के स्तर पर RSI ने 'बेयरिश क्रॉसओवर' का संकेत दिया। MACD में थोड़ी गिरावट आई,लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन से काफी ऊपर बना रहा। वहीं, पिछले सेशन में गहरे हरे रंग के बार के बाद, MACD का हरा हिस्टोग्राम बार कमजोर हो गया। ये इंडिकेटर बताते हैं कि निकट अवधि (near-term) के मोमेंटम में सुस्ती आ रही है, जिससे कंसोलिडेशन की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, तेजी का बड़ा ढांचा बरकरार है और अभी तक ट्रेंड पलटने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
23 नवंबर को, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार चौथे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 2,760 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं दूसरी ओर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दसवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 5,672 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव (volatility) को मापने वाला इंडिया VIX 2.18 प्रतिशत बढ़कर 17.70 पर पहुंच गया है और ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। यह बाजार में तेजी के रुख के बावजूद निवेशकों के बीच सतर्कता का संकेत देता है। इसका मतलब यह है कि भले ही बाजार ऊपर की ओर बढ़ता रहे, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव अधिक बना रह सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 23 नवंबर को गिरकर 0.92 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.43 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: मनप्पुरम फाइनेंस
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।