Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 14 नवंबर को गिरावट के साथ कारोबार करते देखे गए। ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेत, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बिहार चुनाव नतीजों से पहले बढ़ी सतर्कता ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया। शुरुआती रुझान भले ही बिहार में एनडीए की भारी जीत की ओर इशारा कर रहे हों, लेकिन दलाल स्ट्रीट पर इसका कुछ खास असर नहीं दिखाई दिया।
