Share Market on Fire: भारतीय शेयर बाजार में आज, मंगलवार के कारोबारी सत्र में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 12:53 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स 857.89 अंक (+1.13%) की बढ़त के साथ 76,550.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 50 भी 234.75 अंक (+1.00%) चढ़कर 23,675.55 पर पहुंच गया है।
बैंकिंग सेक्टर में भारी खरीदारी के चलते निफ्टी बैंक 523.40 अंक (+0.95%) बढ़कर 55,525.60 और बैंकेक्स 661.86 अंक (+1.07%) की मजबूती के साथ 62,406.27 के स्तर पर बना हुआ है। चौतरफा खरीदारी के बीच निफ्टी मिडकैप 100 भी 439.95 अंक (+0.75%) की बढ़त लेकर 58,423.35 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी आईटी (-0.32%) में मामूली दबाव देखा जा रहा है।
बाजार में तेजी के ये है 4 प्रमुख वजहें
1. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
ब्रेंट क्रूड में पिछले सत्र में 7% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह लगभग $105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। ईरान और कतरी मध्यस्थों के बीच हुई बातचीत के बाद अमेरिकी-इजरायल युद्ध के समाप्त होने और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए सामान्य ऊर्जा आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है। एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और सीईओ हरिसेल्वन राधाकृष्णन के अनुसार, कच्चे तेल में गिरावट से मैक्रोइकोनॉमिक मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है, जिससे निवेशक धारणा को मजबूती मिली है।
2. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की जोरदार खरीदारी
सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय बाजारों में नेट बायर्स की भूमिका निभाई और करीब ₹3,114.68 करोड़ का निवेश किया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का कहना है कि ब्रेंट क्रूड में गिरावट, एआई ट्रेड का कमजोर होना, दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों का आना और एफआईआई की खरीदारी। ये सभी कारक बाजार में तेजी की रफ्तार को और तेज कर रहे हैं।
3. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती
कच्चे तेल के सस्ते होने और शेयर बाजार में विदेशी निवेश के आने से भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 94.72 के स्तर पर आ गया है।
4. कंपनियों के शानदार Q2 नतीजे
सितंबर तिमाही (Q2) के बेहतर नतीजों ने भी बाजार को पूरा सहारा दिया है:
VRL Logistics: दूसरी तिमाही के मुनाफे में दोगुना उछाल के बाद शेयर 13% तक चढ़ा।
KRBL: सितंबर तिमाही के नेट प्रॉफिट में 51% की बढ़ोतरी के बाद शेयर 9.4% उछला।
Trident: मुनाफा बढ़ने की खबर से शेयर 9.4% चढ़ा।
Marico: उम्मीद से बेहतर नतीजों और कोपरा की कम लागत के दम पर शेयर 4.5% चढ़ा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।