Why Stock Market Crash: दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी के चलते स्टॉक मार्केट की घबराहट कम ही नहीं हो रही है। घरेलू मार्केट की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज लगातार छठे दिन भारी गिरावट है। आज की बात करें तो कारोबार खुलते ही थोड़ी देर में सेंसेक्स 63500 और निफ्टी 18900 के नीचे आ गया। शुरुआती 15 मिनट में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.58 लाख करोड़ रुपये गिरकर 305.64 लाख करोड़ रुपये पर आ गया यानी 15 मिनट में निवेशकों की पूंजी 3.58 लाख करोड़ रुपये घट गई।
