एक दिन में 97% चढ़ गया इस कॉमिक बुक कंपनी का शेयर, निवेशक मालामाल, जानिए क्या है वजह

अमेरिकी कंपनी वेबटून एंटरटेनमेंट इंक (Webtoon Entertainment Inc) के शेयरों में बुधवार 13 अगस्त को भारी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 97% तक उछल गए। यह बपंर तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी ने वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney Co) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 10:01 AM
Webtoon Entertainment के शेयर अभी भी शेयर अपने 21 डॉलर के IPO प्राइस से नीचे बने हुए हैं

अमेरिकी कंपनी वेबटून एंटरटेनमेंट इंक (Webtoon Entertainment Inc) के शेयरों में बुधवार 13 अगस्त को भारी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 97% तक उछल गए। यह बपंर तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी ने वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney Co) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत मार्वल के स्पाइडर-मैन और स्टार वॉर्स के ल्यूक स्काईवॉकर जैसे लोकप्रिय किरदार अब वेबटून प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

वेबटून एंटरटेनमेंट के शेयर पिछले साल अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे और यह लिस्टिंग के बाद उसके शेयरों में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी थी।

डिज्नी के साथ साझेदारी का ऐलान

समझौते के तहत, डिज्नी ब्रांड के 100 रीफॉर्मेटेड कॉमिक्स वेबटून के इंग्लिश-लैंग्वेज ऐप पर एक अलग सेक्शन में पब्लिश किए जाएंगे। इसके अलावा, दोनों कंपनियां मिलकर ओरिजनल कॉमिक्स भी तैयार करेंगी।


कंपनी ने हाल ही में समाप्त तिमाही के नतीजे भी घोषित किए, जो विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहे और इसने शेयरों की तेजी को और बल दिया।

वेबटून के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर और ग्लोबल हेड योंगसू किम ने कहा, "हम इस लीजेंडरी स्टोरीटेलिंग को मोबाइल-यूज करने वाली कॉमिक फैंस की नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही मौजूदा फैंस को उनके पसंदीदा किरदारों और सीरीज को नए तरीके से अनुभव करने का मौका दे रहे हैं।"

वेबटून का नेटवर्क और भविष्य

Webtoon एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां क्रिएटर्स डिजिटल कॉमिक्स बना और खोज सकते हैं। इसके कंटेंट पार्टनर्स में साउथ कोरिया की HYBE और Warner Bros Discovery Inc के मालिकाना हक वाली DC Comics भी शामिल हैं।

हालांकि मॉर्गन स्टैनली के मैथ्यू कॉस्ट ने कहा कि अभी यह देखा जाना बाकी है कि क्या डिज्नी के दर्शक वेबटून पर बने रहेंगे और प्लेटफॉर्म-नेटिव कंटेंट का भी कंज्मप्शन और क्रिएशन करेंगे। या वे सिर्फ उन्हीं ब्रांडेड कंटेंट को देखेंगे जिन्हें वे पहले से जानते हैं।

अभी भी IPO प्राइस से नीचे है भाव

इंट्राडे में 97% उछलने के बाद वेबटून के शेयर, कारोबार के अंत में 81% की बढ़त के साथ 16.96 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। हालांकि इस भारी तेजी के बावजूद अभी भी यह शेयर अपने 21 डॉलर के IPO प्राइस से नीचे बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Muthoot Finance में निवेश के लिए अब ये है टारगेट, जून तिमाही के नतीजे के बाद बदली एक्सपर्ट्स की स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।