Wiscon IPO Listing: खुदरा निवेशकों को नहीं पसंद था आईपीओ! अब फ्लैट एंट्री के बाद शेयर लाल

Wiscon IPO Listing: विस्कॉन इंडस्ट्रीज देश भर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचती और सप्लाई करती है। अब आईपीओ को फीके रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Wiscon IPO Listing: विस्कॉन का ₹110 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-29 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Wiscon IPO Listing: देश भर में एलईडी टीवी, एयर कूलर्स, वॉशिंग मशीन और एसी बेचने वाली विस्कॉन इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला और खुदरा निवेशकों के साथ-साथ NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) का हिस्सा आधे से थोड़ा अधिक ही भर पाया था। आईपीओ के तहत ₹204 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹204.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को न कोई लिस्टिंग गेन मिला और न ही लिस्टिंग पर कोई घाटा हुआ। आईपीओ निवेशकों को और शॉक तब लगा, जब शेयर फिसलकर गए। टूटकर यह ₹201.00 (Wiscon Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 1.47% घाटे में हैं।

Wiscon IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

विस्कॉन का ₹110 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-29 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.24 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.62 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.66 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹88 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹22 करोड़ के 10,78,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹15.04 करोड़ प्लांट और मशीनरी की खरीदारी के लिए WOS, डालमियाम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में निवेश; ₹35.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए WOS, डालमियाम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में निवेश, ₹17.00 वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹5.23 करोड़ मार्केटिंग और प्रमोशन और बाकी पैसे आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Wiscon Industries के बारे में

विस्कॉन इंडस्ट्रीज देश भर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचती और सप्लाई करती है। इसके पोर्टफोलियो में एलईडी टीवी, एयर कूलर्स, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे कई प्रकार के प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी बिक्री विस्कॉन ब्रांड नाम के तहत होती है। साथ ही यह थर्ड-पार्टी ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी बेचती है। इसका कारोबार बी2बी और बी2सी, दोनों प्रकार का है और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों चैनल पर है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2026 में इसे ₹20.41 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹197.13 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था तो इस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में ₹7.89 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹144.79 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ। जून 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹36.97 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹22.82 करोड़ पड़े थे।

SFC IPO Listing: 9 गुना भरा आईपीओ, अब 7% का लिस्टिंग गेन, पानी साफ करने वाली एसएफसी की प्रीमियम एंट्री

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।