फार्मा कंपनी वॉकहार्ट के शेयरों में 29 मई को शानदार तेजी रही। शेयर BSE पर दिन में पिछले बंद भाव से 18 प्रतिशत तक उछलकर 2096.45 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर 14.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 2030.70 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि इंडियन ड्रग रेगुलेटर 'सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन' (CDSCO) ने भारत में एंटीबायोटिक 'ज़ेनिक' (जाइडबैक्टम/सेफेपीम) के आयात और मार्केटिंग की अनुमति दे दी है।
