दुनिया भर के स्टॉक मार्केट मंगलवार को अपने लगभग दो साल के निचले स्तरों की ओर बढ़ते नजर आए। तेजी से बढ़ती ब्याज दरों, यूक्रेन जंग के फिर से गहराने और चीन में महामारी से जुड़ी सख्ती के चलते सेंटीमेंट बिगड़ता जा रहा है।
दुनिया भर के स्टॉक मार्केट मंगलवार को अपने लगभग दो साल के निचले स्तरों की ओर बढ़ते नजर आए। तेजी से बढ़ती ब्याज दरों, यूक्रेन जंग के फिर से गहराने और चीन में महामारी से जुड़ी सख्ती के चलते सेंटीमेंट बिगड़ता जा रहा है।
हालांकि, बैंक ऑफ इंग्लैंड के महंगाई से लिंक्ड डेट में खरीदारी शुरू करने के ऐलान के बाद ब्रिटेन के बॉन्ड मार्केट में खरीद शुरू करने से कुछ राहत मिली।
ज्यादातर बाजारों में गिरावट
यूरोप के ज्यादातर शेयर बाजारों में गिरावट रही। जापान के बाहर एमएससीआई का एशिया पैसिफिक शेयरों के इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी की गिरावट रही, जो 2020 की शुरुआत के बाद से निचले स्तर पर पहुंच गया। इस पर अमेरिका की तरफ से चीन पर निर्यात बंदिशें लगाए जाने के बाद चिपमेकर कंपनियों और चीन के टेक स्टॉक्स में गिरावट से भी दबाव बढ़ गया।
नए निचले स्तर छू सकते हैं अमेरिकी बाजार
ताइवान की Semiconductor Manufacturing Co में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। वाल स्ट्रीट के गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं, जिसका अनुमान यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में होने वाली ट्रेडिंग से लगाया जाता है। MSCI के world stock index में 0.5 फीसदी की गिरावट बनी हुई है, जिसने पिछले हफ्ते ही दो साल का निचला स्तर छूआ था।
आ सकती है गंभीर आर्थिक मंदी
Holger Schmieding में चीफ इकोनॉमिस्ट बेरेनबर्ग ने कहा, “हम गंभीर आर्थिक मंदी की ओर बढ़ रहे हैं और केंद्रीय बैंक नीतिगत सख्ती कर रहे हैं, जो बाजारों के लिए निगेटिव है। बाजार इससे आगे कब देखना शुरू करते हैं? अगले दो महीने खासे मुश्किल हो सकते हैं।”
Post Office Scheme: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 7.6% तक का रिटर्न, जानिए कैसे उठाएं फायदा
इमर्जिंग मार्केट स्टॉक्स अप्रैल, 2020 के बाद के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए और इस साल अभी तक लगभग 30 फीसदी टूट चुके हैं। यह 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट के बाद का सबसे खराब साल है।
दरअसल, शंघाई और चीन के अन्य बड़े शहरों में कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ने से भी ग्लोबल ग्रोथ की चिंताएं बढ़ गई हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।