Get App

Xiaomi 11 Lite NE 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स समेत पूरी डिटेल

डिवाइस की पहली सेल 2 अक्टूबर की रात 12 बजे से शुरू होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2021 पर 3:43 PM
Xiaomi 11 Lite NE 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स समेत पूरी डिटेल

Xiaomi ने एक नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE 5G भारत में लॉन्च किया है। Xiaomi 11 Lite NE 5G एक स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस है। Xiaomi का दावा है कि यह साल 2021 का सबसे स्लिम और हल्का 5जी स्मार्टफोन है। यह 6.81 एमएम पतला है, जबकि इसका वजन 158 ग्राम है।

कंपनी ने डिवाइस को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम और 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन Mi.com, Xiaomi स्टोर्स और Amazon India पर भी उपलब्ध होगा। डिवाइस की पहली सेल 2 अक्टूबर की रात 12 बजे से शुरू होगी।

Aditya Birla Sun Life AMC IPO में एनालिस्ट की लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह, जानिए क्या है वजह

Xiaomi 11 Lite NE 5G फोन तीन वेरियंट्स में पेश किया गया है, जिनमें टस्कनी कोरल (Tuscany Coral), जैज ब्लू (Jazz Blue) और विनयल ब्लैक (Vinyl Black) हैं।

नया Xiaomi स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट द्वारा संचालित है। चिप 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। Xiaomi का दावा है कि वह 12 Band 5G सपोर्ट देगा।

इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का 10-बिट AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में FullHD प्लस रेजोल्यूशन और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। डिवाइस Dolby Vision, HDR10+ के सपोर्ट के साथ आता है।

कंपनी का कहना है कि इसमें 40 फीसदी सुधरी हुई सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस के सा मिलती है। यह यूजर को दुनिया भर में महाद्वीपों में 5G चलाने में सक्षम बनाता है। साथ ही इन-बिल्ट NFC मिलता है, जो कि कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और आसपास की डिवाइस से एक क्लिक पर कनेक्ट होने में मदद करता है।

खरीदारों को दिवाली ऑफर के तहत 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच खरीदने पर 1,500 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन की खरीद पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं खरीदारों को 2,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें