Xtranet Tech IPO Listing: 7% का लिस्टिंग गेन जीरो, ₹127 के शेयरों की मिली-जुली एंट्री

Xtranet Tech IPO Listing: एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज एक इंटीग्रेटेड IT सॉल्यूशन कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 10:11 AM
Xtranet Tech IPO Listing: एक्स्ट्रानेट टेक का ₹167 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-27 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Xtranet Tech IPO Listing: आईटी सॉल्यूशंस ऑफर करने वाली एक्स्ट्रानेट टेक के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 12 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹127 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹130.10 और NSE पर ₹136.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7% तक का लिस्टिंग गेन (Xtranet Tech Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹127.00 (Xtranet Tech Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक का मुनाफा जीरो हो चुका है।

Xtranet Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एक्स्ट्रानेट टेक का ₹167 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-27 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 12.24 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 7.13 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 26.65 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 8.98 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 1,31,34,000 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹20.20 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹8.48 करोड़ सिस्टम और हार्डवेयर की खरीदारी, ₹102.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आईपीओ से जुड़े खर्चों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Xtranet Tech के बारे में

एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज एक इंटीग्रेटेड IT सॉल्यूशन कंपनी है। यह एंटरप्राइज एप्लिकेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मैनेज्ड सर्विसेज़, प्रोप्राइटरी प्लेटफॉर्म और स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप जैसी एंड-टू-एंड सर्विस देती है। सब्सिडियरीज, ज्वाइंट वेंचर्स और इन-हाउस प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह ऑनसाइड और ऑफशोर मॉडल के जरिए सर्विसेज की डिलीवरी करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 93% की रफ्तार यानी सीएजीआर से बढ़कर ₹40.73 करोड़ और टोटल इनकम 25% से अधिक के सीएजीआर से उछलकर ₹366.01 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹85.45 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹96.40 करोड़ पड़े थे।

Lohia Corp IPO Listing: 8% का लिस्टिंग गेन दिया ₹425 के शेयरों ने, ऑफर फॉर सेल का था पूरा इश्यू

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।