Year End : 2023 में सुपर 7 ने निवेशकों को किया मालामाल, शेयर 196% तक उछले, Apple का M-Cap $3 लाख करोड़

Year End : MSCI ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स (ACWI) में Meta, Amazon, Apple, Alphabet, Microsoft, Tesla और Nvidia की 17.2 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। 2023 में इन 7 कंपनियों की वैल्यूएशन 74 फीसदी बढ़ी है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.97 लाख करोड़ डॉलर हो गया है

अपडेटेड Dec 28, 2023 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
Year End : 2023 में Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 3 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया। पहली बार कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस लेवल पर पहुंचा है। इस साल कंपनी का शेयर 48 फीसदी चढ़ा है।

Year End 2023 : कुछ समय पहले तक अमेरिकी टेक्नोलॉजी मार्केट में FAANG का दबदबा था। FAANG का मतलब Facebook (Meta), Amazon, Apple, Netflix और Google (Alphabet) से है। ये मार्केट में सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले स्टॉक्स थे। अब इनवेस्टमेंट की तस्वीर बदल गई है। Netflix इस लिस्ट से बाहर हो गई है। अब MSCI ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स (ACWI) में Meta, Amazon, Apple, Alphabet, Microsoft, Tesla और Nvidia की 17.2 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। 2023 में इन 7 कंपनियों की वैल्यूएशन 74 फीसदी बढ़ी है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.97 लाख करोड़ डॉलर हो गया है। यह अमेरिका में बाकी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण से ज्यादा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल

इन शेयरों में आई तेजी की बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। OpenAI, Google और Microsoft की बदौलत AI 2023 में खूब चर्चा में रहा। लेकिन, एक कंपनी जिसे AI का सबसे ज्यादा फायदा मिला वह Nvidia थी। Nvidia की ताकत AI Chips हैं, जिनका इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में होता है। सितंबर तक Nvidia के शेयरों की कीमत 196 फीसदी तक चढ़ गई थी। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर तक पहुंच गया था। दुनिया की दिग्गद टेक्नोलॉजी कंपनियों की तरफ से मिले ऑर्डर्स की बदौलत Nvidia के डेटा सेंटर का बिजनेस खूब बढ़ा। इसका सालाना रेवेन्यू 30 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2023 में 15 अरब डॉलर पहुंच गया।


यह भी पढ़ें : Hot Stocks Today : ये तीन स्टॉक्स नए साल की शुरुआत में कर सकते हैं मालामाल, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

Tesla का स्टॉक 158 फीसदी चढ़ा

Tesla का शेयर प्राइस 2023 में 158 फीसदी उछला। इसने खुद को दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के रूप में स्थापित किया है। डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल घटने का सबसे ज्यादा फायदा Tesla को मिलेगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट में टेस्ला सबसे मजबूत कंपनी बनकर सामने आई है। Meta के शेयरों में 2023 के पहले छह महीनों में 129 फीसदी उछाल आया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp मेटा की कंपनियां हैं। Alphabet के जेनरेटिव AI प्रोडक्ट्स को शुरुआती झटके लगे। इसके बावजूद कंपनी की मार्केट वैल्यू स्ट्रॉन्ग बनी रही। कंपनी का नया प्रोडक्ट Gemini 2024 में आएगा। सर्च इंजन में अल्फाबेट की हिस्सेदारी अब 80 फीसदी से ज्यादा है।

Microsoft के शेयर ऑल-टाइम हाई पर

Microsoft के शेयरों में 2023 में तब जबर्दस्त तेजी आई, जब इसने Sam Altman के कंपनी ज्वाइन करने का ऐलान किया। इससे कंपनी के शेयर का प्राइस ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। माइक्रोसॉफ्ट OpenAI और इसके फाउंडर Altman पर बड़ा दांव लगा रही थी। हालांकि, Altman ने दोबारा OpenAI ज्वाइन कर लिया। माइक्रोसॉफ्ट का रेवेन्यू 211 अरब डॉलर पहुंच गया। इसकी ऑपरेटिंग इनकम 88 अरब डॉलर रही।

Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 लाख करोड़ डॉलर पहुंचा

इस साल Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 3 लाख करोड़ डॉलर रहा। पहली बार कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस लेवल पर पहुंचा है। इस साल कंपनी का शेयर 48 फीसदी चढ़ा है। अगले साल कंपनी Vision Pro के साथ VR/AR में एंटर कर रही है। इसका ऐलान कंपनी ने इस साल की थी। Amazon का मार्केट कैप 1.59 लाख करोड़ डॉलर रहा। इस साल इसके शेयरों का प्राइस 76.87 फीसदी चढ़ा है। कंपनी का प्राइमरी बिजनेस डिलीवरी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक अनुमान के मुताबिक, Amazon सिर्फ अमेरिका में करीब 5.9 अरब पैकेज की डिलीवरी करेगी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 28, 2023 10:47 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।