Get App

YES Bank के शेयरों में आएगी तेजी? Q4 में तिमाही आधार पर कई गुना बढ़ सकता है बैंक का मुनाफा

Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों ने बुधवार 19 अप्रैल को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की। हालांकि अंत में यह शेयर 1.20% की गिरावट के साथ 16.45 रुपये के भाव पर बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयरों में 9 फीसदी की जोरदार उछाल आई थी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 11:26 PM
YES Bank के शेयरों में आएगी तेजी? Q4 में तिमाही आधार पर कई गुना बढ़ सकता है बैंक का मुनाफा
YES Bank आगामी 22 मार्च को अपने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगा

Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों ने बुधवार 19 अप्रैल को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की। हालांकि अंत में यह शेयर 1.20% की गिरावट के साथ 16.45 रुपये के भाव पर बंद हुए। इससे पहले मंगलवार को कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयरों में 9 फीसदी की जोरदार उछाल आई थी। यस बैंक के शेयरों में यह खरीदारी ऐसे समय में देखी जा रही है, जब बैंक आगामी 22 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान करने वाला है। कुछ एनालिस्ट्स का मानना है कि Yes Bank का शुद्ध मुनाफे तिमाही आधार पर कई गुना बढ़ सकता है।

हालांकि इसका प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) तिमाही आधार पर सुस्त रह सकता है। जबकि सालाना आधार पर अच्छी ग्रोथ दर्ज कर सकता है। अधिकतर एनालिस्ट्स ने इसका नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी सुस्त रहने की संभावना जताई है। हालांकि इसके नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) के मुकाबिक, YES Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 6 फीसदी और तिमाही आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 1,923.8 करोड़ रह सकता है।

वहीं उसने बैंक का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 524% बढ़कर 321.7 करोड़ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि सालाना आधार पर यह मुनाफा 12 फीसदी कम होगा। ब्रोकरेज को बैंक के NIM में 6 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो इसके बढ़ते ग्रोथ को दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें