निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank ने अपना कारोबार तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कमर कस लिया है। चालू वित्त वर्ष में इसकी योजना विज्ञापनों पर खर्च बढ़ाने की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में बैंक विज्ञापनों पर 30 फीसदी अधिक खर्च करेगा। बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर निपुन कौशल ने हालांकि विज्ञापनों पर खर्च के सटीक आंकड़े की जानकारी नहीं दी लेकिन उनका कहना कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 30 फीसदी अधिक खर्च किया जाएगा। शेयरों की बात करें तो आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 15.82 रुपये (Yes Bank Share Price) पर ट्रेड हो रहा है।
