YES Bank Q1 Result Preview: प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक की सेहत में कितना सुधार हुआ, इसका खुलासा आज हो जाएगा। बैंक आज चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून के नतीजे जारी करेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का तो मिला-जुला रुझान है। उनका मानना है कि सालाना आधार पर अच्छी ग्रोथ दिख सकती है लेकिन तिमाही आधार पर इसमें सुस्ती दिख सकती है। बढ़ती लागत से इसके मार्जिन और लोन बुक ग्रोथ को झटका लग सकता है। मार्केट की निगाहें एसेट रिटर्न (RoA) पर बनी रहेगी। शेयरों की बात करें तो इस हफ्ते यस बैंक के शेयर 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। शुक्रवार को कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में BSE पर यह 3.80 फीसदी की गिरावट के साथ 24.78 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
