Yes Bank News: AT-1 Bonds पर बड़ा बयान, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में

Yes Bank News: प्राइवेट सेक्टर लेंडर येस बैंक इस समय भारी दिक्कतों से जूझ रहा है। AT-1 Bonds से जुड़े मामले में एक बार फिर इसके शेयर टूटकर ₹16 के नीचे आ चुके हैं। अब बैंक ने इस बॉन्ड के कूपन पेमेंट को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसका असर इसके शेयरों पर दिख सकता है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 25, 2026 पर 12:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank Q2 Results: येस बैंक का लोन और एडवांसेज तिमाही आधार पर 8.6% बढ़कर सितंबर 2026 तिमाही में ₹3,09,675 करोड़ पर पहुंच गया तो डिपॉजिट्स 12.3% उछलकर ₹3,54,084 करोड़ हो गया।

Yes Bank News: येस बैंक ने एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड के बारे में ऐसी जानकारी दी है, जिसका असर इसके शेयरों पर दिख सकता है। बैंक ने 24 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि अभी उसने इन बॉन्ड्स को लेकर कोई फैसला नही लिया है। साथ ही बैंक ने अपने स्टेकहोल्डर्स को यह भरोसा दिया कि उसकी सभी ब्रांचेज और डिजिटल चैनलों पर हर दिन के कामकाज और ग्राहकों को दी जाने वाली सर्विसेज बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। ऐसे में अब 26 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर इसके शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है।

एक कारोबारी दिन पहले 23 अक्टूबर को बीएसई पर यह 1.93% की गिरावट के साथ ₹15.79 (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 2.80% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹15.65 तक आ गया था।

क्या कहना है Yes Bank का?


येस बैंक का कहना है कि उसके पास अपने एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड पर कूपन डिस्क्रिशन यानी अपनी मर्जी से कूपन पेमेंट तय करने के अधिकार का इस्तेमाल करने का हक है। बॉन्ड से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बैंक का कहना है कि यह सभी विकल्पों पर गौर कर रहा है और तय होने के बाद ही अपने फैसले के बारे में बताएगा। 24 अक्टूबर को अपने डिस्क्लोजर में बैंक ने कहा कि इसे कूपन पेमेंट्स को लेकर बॉन्डहोल्डर्स से कई सवाल मिल रहे हैं। 17 अक्टूबर, 2017 की तारीख में इंफॉर्मेशन मेमोरेंडम के मुताबिक 9% YES Bank AT-1 बॉन्ड्स के कूपन पेमेंट की डेट 18 अक्टूबर, 2026 थी।

येस बैंक का कहना है कि जब तक उसका एसेसमेंट पूरा नहीं हो जाता है, एटी-1 बॉन्ड्स को लेकर अपने फैसले के बारे में नहीं बता सकता है। वैसे न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि इस साल इन बॉन्ड्स पर कूपन के पेमेंट होने की संभावना कम है और बैंक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के रिव्यू की मांग करने की तैयारी कर रहा है।

कैसी है सेहत

येस बैंक का लोन और एडवांसेज तिमाही आधार पर 8.6% बढ़कर सितंबर 2026 तिमाही में ₹3,09,675 करोड़ पर पहुंच गया तो डिपॉजिट्स 12.3% उछलकर ₹3,54,084 करोड़ हो गया। सालाना आधार पर बात करें तो लोन और एडवांसेज 23.8% और डिपॉजिट्स 19.5% बढ़ा है। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 18 जून 2026 को बीएसई पर यह ₹25.77 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से चार ही महीने में 39.27% टूटकर 23 अक्टूबर 2026 को ₹15.65 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

IDFC First Bank Q2 Result: 196% बढ़ा मुनाफा, मिली पहली इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में

SEBI की बड़ी योजना, इन 7 प्रस्तावों से बदल जाएगा शेयर मार्केट!

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।