Yes Bank का शेयर और 5% चढ़ा, 52 वीक का नया हाई क्रिएट; 4 दिन में 13% का उछाल

Yes Bank Share Price: हाल ही में यस बैंक और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के बीच एक पार्टनरशिप हुई है। यह पार्टनरशिप क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने, डिजिटल लेंडिंग को बढ़ाने और ग्राहकों को डेट इनवेस्टमेंट के मौके देने के लिए की गई है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 4:11 PM
Yes Bank शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है।

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में 17 जून को दिन में 6.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 25.45 रुपये के हाई तक गया, जो कि इसका 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 25.11 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 78800 करोड़ रुपये के पार चला गया है। BSE पर बैंक के 3,71,67,062 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। शेयर में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दिखी। इस बीच यह 13 प्रतिशत उछल चुका है।

हाल ही में यस बैंक और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के बीच एक पार्टनरशिप हुई है। यह पार्टनरशिप क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने, डिजिटल लेंडिंग को बढ़ाने और ग्राहकों को डेट इनवेस्टमेंट के मौके देने के लिए की गई है। इसके तहत Northern Arc Capital अपने 368 ओरिजिनेटर पार्टनर्स के नेटवर्क का इस्तेमाल करके अपने प्लेसमेंट बिजनेस के जरिए Yes Bank के लिए क्रेडिट बांटने में मदद करेगी। यह पार्टनरशिप को-लेंडिंग मॉडल के जरिए रिटेल लेंडिंग में तेजी लाने पर भी ध्यान देगी, जिसे डेटा-बेस्ड अंडरराइटिंग, रिस्क-शेयरिंग मैकेनिज्म और पोर्टफोलियो मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क का सपोर्ट मिलेगा।

Yes Bank शेयर 3 महीनों में 35 प्रतिशत मजबूत


यस बैंक शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में यह लगभग 35 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में लगभग 26 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 17.19 रुपये है। फेस वैल्यू 2 रुपये है।

मार्च तिमाही में मुनाफा 45 प्रतिशत बढ़ा

यस बैंक का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 44.7 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 1068.42 करोड़ रुपये रहा। कुल स्टैंडअलोन इनकम फ्लैट 9381.07 करोड़ रुपये दर्ज की गई। कुल ब्याज आय 7650.90 करोड़ रुपये रही। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,637.7 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.7 प्रतिशत रहा।

Yum Brands ने Pizza Hut से तोड़ा नाता, $2.7 अरब में बेचेगी; खबर आते ही Devyani International और Sapphire Foods 2% तक लुढ़के

मार्च 2026 तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.3 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले यह 1.6 प्रतिशत था। इसी तरह नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.2 प्रतिशत रह गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 0.3 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान बैंक को स्टैंडअलोन बेसिस पर 36928.17 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस बीच शुद्ध मुनाफा 3475.59 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।