Get App

Yes Bank का शेयर और 5% चढ़ा, 52 वीक का नया हाई क्रिएट; 4 दिन में 13% का उछाल

Yes Bank Share Price: हाल ही में यस बैंक और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के बीच एक पार्टनरशिप हुई है। यह पार्टनरशिप क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने, डिजिटल लेंडिंग को बढ़ाने और ग्राहकों को डेट इनवेस्टमेंट के मौके देने के लिए की गई है

Ritika Singhअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 4:11 PM
Yes Bank का शेयर और 5% चढ़ा, 52 वीक का नया हाई क्रिएट; 4 दिन में 13% का उछाल
Yes Bank शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है।

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में 17 जून को दिन में 6.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 25.45 रुपये के हाई तक गया, जो कि इसका 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 25.11 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 78800 करोड़ रुपये के पार चला गया है। BSE पर बैंक के 3,71,67,062 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। शेयर में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दिखी। इस बीच यह 13 प्रतिशत उछल चुका है।

हाल ही में यस बैंक और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के बीच एक पार्टनरशिप हुई है। यह पार्टनरशिप क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने, डिजिटल लेंडिंग को बढ़ाने और ग्राहकों को डेट इनवेस्टमेंट के मौके देने के लिए की गई है। इसके तहत Northern Arc Capital अपने 368 ओरिजिनेटर पार्टनर्स के नेटवर्क का इस्तेमाल करके अपने प्लेसमेंट बिजनेस के जरिए Yes Bank के लिए क्रेडिट बांटने में मदद करेगी। यह पार्टनरशिप को-लेंडिंग मॉडल के जरिए रिटेल लेंडिंग में तेजी लाने पर भी ध्यान देगी, जिसे डेटा-बेस्ड अंडरराइटिंग, रिस्क-शेयरिंग मैकेनिज्म और पोर्टफोलियो मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क का सपोर्ट मिलेगा।

Yes Bank शेयर 3 महीनों में 35 प्रतिशत मजबूत

यस बैंक शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में यह लगभग 35 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में लगभग 26 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 17.19 रुपये है। फेस वैल्यू 2 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें