Get App

Yes Bank में 4.7% की जोरदार तेजी, लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद पहली बार चढ़ा बैंक का शेयर

Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार 17 मार्च को थम गया। बैंक के शेयर शुक्रवार को 4.70% की जोरदार तेजी के साथ 15.60 रुपये पर पहुंच गई। दिन के कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 15.85 रुपये के स्तर तक गया। वहीं इसका निचला स्तर 14.50 रुपये रहा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 9:06 PM
Yes Bank में 4.7% की जोरदार तेजी, लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद पहली बार चढ़ा बैंक का शेयर
Yes Bank के शेयरों का लॉक-इन पीरियड 13 मार्च को खत्म हुआ था

Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार 17 मार्च को थम गया। बैंक के शेयर शुक्रवार को 4.70% की जोरदार तेजी के साथ 15.60 रुपये पर पहुंच गई। दिन के कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 15.85 रुपये के स्तर तक गया। वहीं इसका निचला स्तर 14.50 रुपये रहा। इसके साथ ही बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 43,130 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस तेजी के बावजूद यस बैंक के शेयर अभी भी अपने 52 हफ्तों के हाई से करीब 39.19% नीचे कारोबार कर रहे हैं। इसका 52-हफ्तों का उच्च स्तर 24.75 रुपये है।

Yes Bank के शेयरों का लॉक-इन पीरियड इस हफ्ते की शुरुआत में खत्म हुआ था, जिसके बाद से ही इसके शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक यस बैंक के 100 फीसदी शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं। इसकी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है, जिसके पास बैंक के 26.14 फीसदी शेयर हैं

तीन साल पहले लॉक-इन हुए थे Yes Bank के शेयर

भारी वित्तीय बोझ और गड़बड़ियों से जूझ रहे यस बैंक को संकट से उबारने के लिए यस बैंक लिमिटेड रीकंस्ट्रक्शन स्कीम, 2020 लाया गया था। इसकी अधिसूचना 13 मार्च 2020 को जारी की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें