पिछले कुछ समय से लगातार Yes Bank में हिस्सेदारी बेचने को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन अब RBI ने स्टेक लेने में दिलचस्पी रखने वाली कंपनियों के सामने एक शर्त रख दी है। Yes Bank में जो कंपनियां कंट्रोलिंग स्टेक लेना चाहती हैं, RBI ने उन कंपनियों को अपने डिमांड पर दोबारा गौर करने को कहा है। कंपनियों की अहम मांग है Yes Bank में मेजॉरिटी स्टेक लेना और उसे बरकरार रखना। और इसी मांग की वजह से डील की प्रक्रिया इतनी लंबी खिंच रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया, "रेगुलेटर के साथ शुरुआती बातचीत के बाद संभावित खरीदारों को कहा गया है कि वो अपने कुछ डील की शर्तों पर दोबारा विचार करें।" सूत्रों के मुताबिक जो कंपनियां Yes Bank में स्टेक लेना चाहती है उनकी दो खास मांगें हैं।
