Get App

Yes Bank Stock: यस बैंक के शेयर को 5 साल करें होल्ड, 100 रुपये तक जाएगा भाव!

Yes Bank Share Price: यस बैंक का शेयर और भाव 100 रुपये पर। सुनने में यह किसी सपने जैसा लगता है। हालांकि जाने-माने एनालिस्ट प्रकाश गाबा का मानना है कि अगले 5 साल में यह सपना हकीकत बनने वाला है। यानी यस बैंक का शेयर अगले 5 साल में 100 रुपये के ऊपर जा सकते हैं। उन्होंने लंबी अवधि के लिहाज से इस शेयर को अच्छा दांव बताया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 9:14 PM
Yes Bank Stock: यस बैंक के शेयर को 5 साल करें होल्ड, 100 रुपये तक जाएगा भाव!
Yes Bank Shares: यस बैंक को कवर करने वाले 13 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी इसे Buy रेटिंग नहीं दी है

Yes Bank Stock Price: यस बैंक का शेयर और भाव 100 रुपये। यह सुनने में किसी सपने जैसा लगता है। हालांकि जाने-माने एनालिस्ट प्रकाश गाबा का मानना है कि अगले 5 साल में यह सपना हकीकत बनने वाला है। यानी यस बैंक के शेयर अगले 5 साल में 100 रुपये के ऊपर जा सकते हैं। उन्होंने लंबी अवधि के लिहाज से इस शेयर को अच्छा दांव बताया है। यस बैंक में कई निवेशक सालों से फंसे है। ऐसे में इस स्टॉक में बड़ी तेजी उन्हें काफी राहत पहुंचाएगी। वहीं नए निवेशकों के पास इससे करीब 4-5 गुना रिटर्न पाने मौका होगा।

स्टॉक मार्केट में प्रकाश गाबा एक जानेमाने नाम हैं। वह SEBI के साथ रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट हैं। साथ ही वह एक सर्टिफाइड टेक्निकल ट्रेडर भी है। गाबा के पास स्टॉक मार्केट में करीब 25 सालों को अनुभव हैं और आप उन्हें अक्सर हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC आवाज और CNBC TV-18 पर अपना नजरिया रखते देखते होंगे। CNBC आवाज के ही एक शो में एक यूजर्स ने इनसे यस बैंक पर राय जाननी चाही। यूजर्स का सवाल था यस बैंक के स्टॉक होल्ड करना चाहिए या फिर इससे निकल जाना चाहिए? वहीं अगर होल्ड करते हैं तो फिर इसके लिए टारगेट प्राइस क्या होना चाहिए?

बेस बना रहा यस बैंक का शेयर

इस पर प्रकाश गाबा ने अपनी दिलचस्प राय रखी। उन्होंने कहा कि यस बैंक का शेयर फिलहाल बेस बना रहा है। कई बार बेस बनाने में लंबा वक्त लगता है। ये बेस बन रहा है 21 रुपये के आसपास। गाबा ने कहा कि उनकी तरफ से यस बैंक का शेयर पर अगले 5 साल के लिए होल्ड की सलाह रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर यह शेयर 29 रुपये के स्तर को पार कर लेता है और मंथली बेसिस पर इस स्तर से ऊपर बंद होता है, तो फिर माना जाएगा कि यह शेयर बाटमआउट हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें