कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। शु्क्रवार को सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, रियल्टी, फार्मा शेयरों में रही। वहीं एनर्जी और PSE इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स 376 अंक चढ़कर 72 हजार 427 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 130 अंक चढ़कर 22 हजार 41 पर बंद हुआ। वहीं बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एमएंडएम, हैवेल्स, इंडियामार्ट और पीसीबीएल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Motilal Oswal के शिवांगी सरडा का सस्ता ऑप्शनः M&M
Motilal Oswal के शिवांगी सरडा ने कहा कि एमएंडएम के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1840 के स्ट्राइक वाली कॉल 42 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 100 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से हैवेल्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1425 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1390 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1404 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः IndiaMart
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में इंडियामार्ट पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2782 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2739 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2860 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः PCBL
AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज पीसीबीएल के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 325 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें लंबी अवधि तक बने रहने पर अच्छे रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)