Zaggle Prepaid Ocean Services का शेयर 10% टूटा, लगा लोअर सर्किट

Zaggle Prepaid Ocean Services Share Price: शेयर BSE, NSE पर 22 सितंबर 2023 को लिस्ट हुआ था। BSE पर लिस्टिंग डे पर क्लोजिंग प्राइस 158.3 रुपये था। तब से लेकर अब तक शेयर 168 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 336.88 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Feb 10, 2025 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zaggle Prepaid Ocean Services का मार्केट कैप 5,600 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Zaggle Prepaid Ocean Services Stock Price: फिनटेक और SaaS (Software-as-a-Service) सॉल्यूशंस प्रोवाइडर जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज के शेयर में 10 फरवरी को 10 प्रतिशत की गिरावट आई और BSE पर 424.30 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी के शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 29.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 19.74 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफा लगभग 3 प्रतिशत गिरा है।

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 20.29 करोड़ रुपये और दिसंबर 2023 तिमाही में 15.22 करोड़ रुपये रहा था। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के मुताबिक, जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 336.88 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 199.50 करोड़ रुपये था। वहीं सितंबर 2024 तिमाही में 302.55 करोड़ रुपये था।

खर्च 314.14 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो सितंबर 2024 तिमाही में 280.50 करोड़ रुपये और दिसंबर 2023 तिमाही में 183 करोड़ रुपये के रहे थे।


एक साल में 58 प्रतिशत चढ़ा Zaggle Prepaid शेयर

ताजा गिरावट के बाद जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज का मार्केट कैप 5,600 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर एक साल में 58 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर BSE, NSE पर 22 सितंबर 2023 को लिस्ट हुआ था। BSE पर लिस्टिंग डे पर क्लोजिंग प्राइस 158.3 रुपये था। तब से लेकर अब तक शेयर 168 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। शेयर ने बीएसई पर अभी तक 597 रुपये का रिकॉर्ड हाई और 235 रुपये का लो देखा है। अपर सर्किट 10 प्रतिशत लिमिट के साथ 518.50 रुपये पर है।

Mobileware में खरीदेगी हिस्सेदारी

जैगल प्रीपेड Mobileware Technologies Private Limited में इसके प्रमोटर से 16.67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाली है। इस खरीद को जैगल के बोर्ड ने 7 फरवरी की मीटिंग में मंजूरी दी। Mobileware एक डिजिटल पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। इसका वित्त वर्ष 2023-24 में टर्नओवर 16.99 करोड़ रुपये रहा था।

Swiggy का शेयर 5 दिन में 20% लुढ़का, छुआ ऑल टाइम लो; IPO प्राइस से भी नीचे कर रहा ट्रेड

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।