Zee Entertainment Share Price: ज़ी एंटरटेनमेंट (ZEEL) ने इंडसइंड बैंक का पूरा बकाया चुका दिया है। इसे चुकाने की आखिरी तारीख 30 जून थी। इसके बाद नेशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्राइब्यूनल (NCLAT) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) के उस ऑर्डर को खारिज कर दिया है जिसके तहत Zee Entertainment को इनसॉल्वेंसी में डालने का फैसला किया गया था। लेकिन अब कंपनी को इनसॉल्वेंसी में नहीं भेजा जाएगा।
इंडसइंड बैंक का पूरा बकाया चुकाने की खबर आते ही Zee Entertainment के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। कंपनी के शेयर दोपहर 12.14 पर 2.76 फीसदी तेजी के साथ 182.25 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।
इस साल मार्च में Zee Entertainment और इंडसइंड बैंक में समझौता हुआ था। दोनों इस बात पर राजी हुए थे कि जो भी दावे या क्लेम हैं सबका निपटारा किया जाएगा। इस समझौते में कहा गया था कि कोई मुआवजा नहीं दिया गया था और ना ही कंपनी के फाइनेंशियल पोजीशन पर कोई असर हुआ था।
इंडसइंड बैंक ने इस साल फरवरी में NCLT का दरवाजा खटखटाया था। बैंक की मांग थी कि Zee Entertainment को इनसॉल्वेंसी में ले जाने की मांग की थी। 28 जून के नोट में जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि Zee Entertainment के लिए सोनी-Zee का विलय काफी अहम है। लेकिन इस विलय में इंडसइंड ने अड़चन डाली थी। अब जबकि बैंक का पूरा बकाया कंपनी ने चुका दिया है तो मुमकिन है कि यह विलय जल्दी हो जाए।
जेएम फाइनेंशियल्स ने कहा था कि Zee Entertainment पूरी तरह सोनी के प्रोफाइल को सूट करती है। दोनों के विलय के बाद सबसे ज्यादा टीवी व्यूअरशिप शेयर हो जाएंगे।