ZEEL के शेयरों में 16% की शानदार तेजी, Zee-Sony मर्जर को NCLT की मंजूरी मिलने की खबर पर चढ़े शेयर

Zee-Sony मर्जर को लेकर कई चैनलों में न्यूज ब्रेक किए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखी गई। इन खबरों के मुताबिक नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते स्टॉक ने आज अपने 290.70 रुपये के 52-वीक हाई छू लिया

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी ZEEL के शेयरों में आज 10 अगस्त को 16 फीसदी से अधिक की दमदार रैली आई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी ZEEL के शेयरों में आज 10 अगस्त को 16 फीसदी से अधिक की दमदार रैली आई। यह स्टॉक NSE पर 16.18 फीसदी की बढ़त के साथ 281.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। Zee-Sony मर्जर को लेकर कई चैनलों में न्यूज ब्रेक किए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखी गई। इन खबरों के मुताबिक नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते स्टॉक ने आज अपने 290.70 रुपये के 52-वीक हाई छू लिया।

    Zee-Sony मर्जर को NCLT की मंजूरी

    नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर को मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियों के मर्जर को लेकर मामला लंबे अरसे से चल रहा था। अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने मर्जर को लेकर सभी आपत्तियां खारिज कर दी हैं। बता दें कि पहले ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पुनित गोयनका ने एक इंटरव्यू में कहा था, "चाहे मैं सीईओ रहूं या नहीं, लेकिन ये विलय हो जाएगा।"


    ज़ी-सोनी विलय के लिए एनसीएलटी की यह मंजूरी एक प्रमुख रेगुलेटरी अप्रुवल है, जिसकी घोषणा 2021 में की गई थी लेकिन कई कारणों से इसमें देरी हुई है। सोनी और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 2021 के अंत में अपने टेलीविजन चैनलों, फिल्म संपत्तियों और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों को विलय करने का फैसला किया। हालांकि, ज़ी ग्रुप एंटिटी द्वारा लोन डिफॉल्ट पर लेंडर्स के साथ कानूनी लड़ाई सहित कई कारणों से सौदे में देरी हुई है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    FY24 की जून तिमाही में ज़ी एंटरटेनमेंट के मुनाफे में सालाना आधार पर 97 फीसदी की गिरावट आई है और यह 3.87 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी का मुनाफा कमजोर ऑपरेटिंग नंबर्स और एक्सेप्शनल लॉस की वजह से प्रभावित हुआ है। कंपनी ने FY23 की पहली तिमाही में 130.1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। विश्लेषकों को मुनाफा 80-90 फीसदी गिरने की उम्मीद थी।

    इसी अवधि के दौरान ऑपरेशन से राजस्व 7.6 फीसदी बढ़कर 1,984 करोड़ रुपये हो गया। 9 अगस्त को पोस्ट-मार्केट ऑवर फाइलिंग में कहा गया कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सब्सक्रिप्शन राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 907.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में यह 771.7 करोड़ रुपये था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।