Get App

ZEEL के शेयरों में 16% की शानदार तेजी, Zee-Sony मर्जर को NCLT की मंजूरी मिलने की खबर पर चढ़े शेयर

Zee-Sony मर्जर को लेकर कई चैनलों में न्यूज ब्रेक किए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखी गई। इन खबरों के मुताबिक नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते स्टॉक ने आज अपने 290.70 रुपये के 52-वीक हाई छू लिया

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 5:43 PM
ZEEL के शेयरों में 16% की शानदार तेजी, Zee-Sony मर्जर को NCLT की मंजूरी मिलने की खबर पर चढ़े शेयर
Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी ZEEL के शेयरों में आज 10 अगस्त को 16 फीसदी से अधिक की दमदार रैली आई।

Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी ZEEL के शेयरों में आज 10 अगस्त को 16 फीसदी से अधिक की दमदार रैली आई। यह स्टॉक NSE पर 16.18 फीसदी की बढ़त के साथ 281.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। Zee-Sony मर्जर को लेकर कई चैनलों में न्यूज ब्रेक किए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखी गई। इन खबरों के मुताबिक नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते स्टॉक ने आज अपने 290.70 रुपये के 52-वीक हाई छू लिया।

Zee-Sony मर्जर को NCLT की मंजूरी

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर को मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियों के मर्जर को लेकर मामला लंबे अरसे से चल रहा था। अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने मर्जर को लेकर सभी आपत्तियां खारिज कर दी हैं। बता दें कि पहले ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पुनित गोयनका ने एक इंटरव्यू में कहा था, "चाहे मैं सीईओ रहूं या नहीं, लेकिन ये विलय हो जाएगा।"

ज़ी-सोनी विलय के लिए एनसीएलटी की यह मंजूरी एक प्रमुख रेगुलेटरी अप्रुवल है, जिसकी घोषणा 2021 में की गई थी लेकिन कई कारणों से इसमें देरी हुई है। सोनी और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 2021 के अंत में अपने टेलीविजन चैनलों, फिल्म संपत्तियों और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों को विलय करने का फैसला किया। हालांकि, ज़ी ग्रुप एंटिटी द्वारा लोन डिफॉल्ट पर लेंडर्स के साथ कानूनी लड़ाई सहित कई कारणों से सौदे में देरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें