जिरोधा फंड हाउस (Zerodha Fund House), जिरोधा और स्मॉलकेस ( Zerodha and smallcase) का एक ज्वाइंट वेंचर है। इसने 500 करोड़ रुपये की सीमा पार करने के 40 दिनों के अंदर ही एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 1000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। यह घोषणा स्मॉलकेस के संस्थापक और सीईओ वसंत कामथ (Vasanth Kamath) के एक ट्वीट के द्वारा की। कामथ ने अपने ट्वीट में इंडेक्स आधारित इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को स्वीकार किया। गौरतलब है कि जिरोधा फंड हाउस (जिरोधा म्यूचुअल फंड) एक पैसिव ओनली फंड हाउस है जो लेनदेन शुल्क को दूर करने के लिए डायरेक्ट प्लान प्रदान करता है।
जिरोधा फंड हाउस द्वारा वर्तमान में पेश की जाने वाली योजनाओं का विवरण इस प्रकार है:
फंड का नाम - Zerodha Nifty LargeMidcap 250 Index Fund (ZN250)
ये एक Index Fund है। इसका AUM 278.22 करोड़ रुपये है। इसका Expense ratio 0.25% है। इसमें न्यूनतम निवेश की सीमा 100 रुपये है। इसका Lock-in period कुछ नहीं है।
फंड का नाम -Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 Index Fund (ZELSS)
ये एक ELSS Tax Saver Fund है। इसका AUM 66.33 करोड़ रुपये है। इसका Expense ratio 0.25% है। इसमें न्यूनतम निवेश की सीमा 500 रुपये है। इसका Lock-in period 3 साल का है।
फंड का नाम -Zerodha Nifty 1D Rate Liquid ETF (LIQUIDCASE)
ये एक ETF Fund है। इसका AUM 640.51 करोड़ रुपये है। इसका Expense ratio 0.26% है। इसका iNAV 101.4122 रुपये है।
फंड का नाम -Zerodha Gold ETF (GOLDCASE)
ये एक ETF Fund है। इसका AUM 41.1 करोड़ रुपये है। इसका Expense ratio 0.32% है। इसका iNAV 10.7098 रुपये है।
ऊपर दिये गये फंडों की जानकारी का स्रोत Zerodha Fund House website है।
जिरोधा फंड हाउस ने कहा कि वह जल्द ही फंड और ईटीएफ दोनों फॉर्मेट में डिजाइन किए गए अधिक फंड पेश करेगा। ये निवेशकों के पोर्टफोलियो में विशिष्ट भूमिका निभायेंगे।
निवेशक फिलहाल जिरोधा फंड हाउस स्कीम्स में कॉइन, ग्रो, कुवेरा, पेटीएम मनी, IND मनी, CAMS ऑनलाइन, MFU और MFC जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये से भाग ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)