Get App

Zerodha के Nithin Kamath ने कहा, इनवेस्टर्स को रात में जगने की जरूरत नहीं

Nithin Kamath ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका और इंडियन मार्केट की चाल में फर्क बढ़ा है। इससे उम्मीद है कि ट्रेडर्स अमेरिकी बाजारों पर कम ध्यान देंगे और आराम करेंगे

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 01, 2022 पर 11:10 AM
Zerodha के Nithin Kamath ने कहा, इनवेस्टर्स को रात में जगने की जरूरत नहीं
आम तौर पर यह माना जाता है कि जब अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स को छींक आती है तो दुनिया के दूसरे बाजारों को सर्दी लग जाती है। लेकिन, मौजूदा माहौल में इंडिया के लिए यह बात सही नहीं लगती है।

Zerodha के को-फाउंडर Nithin Kamath ने निवेशकों को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने इस बारे में 30 सितंबर (शुक्रवार) को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि ज्यादातर इनवेस्टर्स रात में अच्छी नींद लेने की जगह अमेरिकी मार्केट्स (US Stock Markets) को ट्रैक करते हैं। यह एक बेकार की कवायद है।

उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका और इंडियन मार्केट की चाल में फर्क बढ़ा है। इससे उम्मीद है कि ट्रेडर्स अमेरिकी बाजारों पर कम ध्यान देंगे और आराम करेंगे। आम तौर पर यह माना जाता है कि जब अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स को छींक आती है तो दुनिया के दूसरे बाजारों को सर्दी लग जाती है। लेकिन, मौजूदा माहौल में इंडिया के लिए यह बात सही नहीं लगती है।

पिछले कुछ समय से ग्लोबल इकोनॉमी (Global Economy) में कई तरह की प्रॉब्लम दिख रही हैं। इनमें यूक्रेन-रूस लड़ाई की वजह से सप्लाई चेन में दिक्कत, क्रूड ऑयल की ऊंची कीमत और दुनियाभर में तेजी से बढ़ती महंगाई शामिल हैं। इसका असर दुनिया के शेयर बाजारों खासकर अमेरिकी बाजार पर बहुत ज्यादा पड़ा है। लेकिन, इंडियन शेयर मार्केट्स में सिर्फ 4 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान अमेरिकी बाजार 20 फीसदी गिरे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें