Get App

Nikhil Kamath के पास होते 100 रुपये तो कहां करते निवेश, Zerodha के फाउंडर ने बताया अपना पसंदीदा ऑप्शन

Zerodha के फाउंडर ने कहा, अगर उनके पास 100 रुपये हो तो वह नैस्डैक, भारत के लार्ज कैप इक्विटी मार्केट में निवेश करते

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 11:29 AM
Nikhil Kamath के पास होते 100 रुपये तो कहां करते निवेश, Zerodha के फाउंडर ने बताया अपना पसंदीदा ऑप्शन
निखिल कामत, कोफाउंडर, जिरोधा

Zerodha’s Nikhil Kamath : नैस्डैक (NASDAQ) और भारत का लॉर्ज कैप इक्विटी मार्केट जिरोधा के निखिल कामत के निवेश के पसंदीदा विकल्प हैं। जिरोधा के फाउंडर ने कहा, अगर उनके पास 100 रुपये हो तो वह नैस्डैक, भारत के लार्ज कैप इक्विटी मार्केट में निवेश करते। बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बातें कहीं। कामत की राय में, आज NASDAQ में लिस्टेड कंपनियां बड़े स्तर पर इनोवेशन कर रही हैं। उन्होंने कहा, पब्लिक मार्केट की तुलना में प्राइवेट मार्केट ज्यादा महंगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इसी वजह से भारत के पब्लिक मार्केट की तुलना में ग्लोबल मार्केट्स को तरजीह देंगे।

कामत भाइयों ने कई स्टार्टअप्स में किया है निवेश

निखिल कामत ने अपने भाई नितिन कामत के साथ 2009 में स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी जिरोधा लॉन्च की थी। दोनों ने अपनी इनवेस्टमेंट और इनक्यूबेशन एंटिटीज- Rainmatter Climate और Rainmatter fintech के जरिए कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें