Zerodha Down: काइट ऐप में फिर आई तकनीकी दिक्कत, स्क्रीन हो जा रहा बंद, यूजर्स का फूटा गुस्सा

ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के ट्रेडिंग ऐप में आज 21 जून को एक बार फिर से तकनीकी खामी आई। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जीरोधा के काइट ऐप (Kite App) से ट्रेड नहीं कर पाने, स्क्रीन के रुक जाने सहित तमाम दिक्कतों की शिकायत दर्ज कराई। कई ट्रेडर्स ने बताया कि वे इस तकनीकी खामी के चलते ऐप के प्लेटफॉर्म को एक्सेस ही नहीं कर पा रहे थे

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 3:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 15 दिनों में Zerodha के ऐप में तकनीकी खामी आने का यह दूसरा मामला है

ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के ट्रेडिंग ऐप में आज 21 जून को एक बार फिर से तकनीकी खामी आई, जिसके चलते यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जीरोधा के काइट ऐप (Kite App) से ट्रेड नहीं कर पाने, स्क्रीन के रुक जाने सहित तमाम दिक्कतों की शिकायत दर्ज कराई। कई ट्रेडर्स ने यह भी कहा कि वे इस तकनीकी खामी के चलते कुछ समय तक ऐप के प्लेटफॉर्म को एक्सेस ही नहीं कर पा रहे थे। टेक्निकल ग्लिच के बीच एक यूजर ने कहा, "हम पहले ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्विच कर चुके हैं। #Zerodha में बहुत सारी समस्याएं हैं।" कई यूजर्स ने प्लेटफॉर्म की इस गैर-जिम्मेदारी के कारण हुई वित्तीय नुकसान पर भी चिंता जताई।

एक यूजर ने सवाल किया, "#Zerodha फ्रीज हो गया!! जीरोधा के फ्रीज होने से मुझे जो नुकसान हुआ है, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?"

हालांकि जीरोधा के ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ने इस तकनीकी गड़बड़ी को अब ठीक कर लिया है और ऐप पर दोबारा सामान्य ऑपरेशंस फिर से शुरू हो चुका है। साथ ही कंपनी ने यूजर्स की बताई समस्या को स्वीकार किया। साथ ही इससे प्रभावित यूजर्स से माफी मांगी और उन्हें प्लेटफॉर्म की कार्यक्षमता के आगे सही रहने का भरोसा दिया।


एक यूजर्स को जवाब देते हुए कंपनी ने कहा, "हमें असुविधा के लिए खेद है। कीमतें अब ठीक से अपडेट हो रही हैं, कृपया चेक करें।" जीरोधा के ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं-

बता दें कि पिछले 15 दिनों में जीरोधा के ऐप में तकनीकी खामी आने का यह दूसरा मामला है। इस महीने की शुरुआत में एग्जिट पोल के नतीजों के बाद जब शेयर बाजार में भारी उछाल आई थी, उस दिन भी इस ऐप मं कुछ यूजर्स ने तकनीकी खामी आने की शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- Axis Bank Share Price: ₹2088 करोड़ की डील ने बनाया दबाव, रिकॉर्ड हाई से नीचे आए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।