जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड की 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग 5 प्रतिशत गेन के साथ हुई। लेकिन तुरंत ही शेयर 5 प्रतिशत नीचे आया और पूरा गेन खत्म हो गया। बीएसई पर शेयर ₹159 और एनएसई पर ₹159.25 पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस ₹151 था। कंपनी का ₹5,012.33 करोड़ का IPO 3.10 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.71 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.45 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.77 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.59 गुना भरा।
