Get App

ZF Commercial Vehicle Control Systems का शेयर क्या सच में 83% हो गया क्रैश? क्यों है इतनी बड़ी गिरावट

ZF Commercial Vehicle Control Systems अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 5 नए शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। बोनस शेयर दिए जाने की घोषणा मई में हुई थी। अलॉटमेंट 25 जून को किया जाएगा

Ritika Singhअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 4:20 PM
ZF Commercial Vehicle Control Systems का शेयर क्या सच में 83% हो गया क्रैश? क्यों है इतनी बड़ी गिरावट
ZF Commercial Vehicle Control Systems India ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनी है।

ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज, 24 जून को पिछले क्लोजिंग प्राइस से 83.5 प्रतिशत की गिरावट दिखी। क्या सच में शेयर क्रैश हो गया है? तो इसका जवाब है ना। दरअसल शेयर ने बुधवार को एक्स-बोनस ट्रेड किया। बोनस इश्यू के चलते शेयर की कीमत एडजस्ट हुई। इसके कारण शेयर का ओपनिंग प्राइस पिछली क्लोजिंग से 82.5 प्रतिशत कम हो गया। बाद में शेयर नए एडजस्टेड ओपनिंग प्राइस से 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 2659.85 रुपये पर ​बंद हुआ। प्राइस एडजस्टमेंट से शेयरहोल्डर वैल्यू में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ZF Commercial Vehicle Control Systems India अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 5 नए शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। रिकॉर्ड डेट 24 जून तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। लेकिन याद रहे कि आज शेयर खरीदने वालों को बोनस इश्यू का फायदा नहीं मिलेगा।

बोनस शेयर दिए जाने की घोषणा मई में हुई थी। बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 25 जून को किया जाएगा। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया, ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनी है।

डिविडेंड भी देने वाली है ZF Commercial Vehicle

सब समाचार

+ और भी पढ़ें