Zodiac Sign:12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर? MF, शेयर मार्केट या रियल एस्टेट, कहां बनेगा पैसा!

एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला ने कहा कि अक्टूबर सीरीज में बाजार में स्टेबिलिटी देखने को मिलेगी। हालांकि इस सीरीज में लार्जकैप और मिडकैप में रैली संभव है। 9 तारीख को बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री होंगे और 10 तारीख को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके कारण मार्केट थोड़ा वौलेटाइल रह सकता है। परंतु निवेशकों का उत्साह बना रहेगा

अपडेटेड Oct 02, 2024 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zodiac Sign:अक्टूबर सीरीज में स्टील, इंफ्रा, एनर्जी, शुगर, फार्मा, बैंकिंग, सीमेंट सेक्टर से अच्छा रिटर्न मिलता नजर आएगा। साथ ही MF , लॉर्जकैप , मिडकैप इंडेक्स भी बेहतर रिटर्न देंगे।

सितंबर सीरीज बाजार के लिए रिकॉर्ड हाई पर रिकॉर्ड हाई लगाता नजर आया। जिससे चलते चाहे ट्रेडर्स हो या निवेशक सभी ने तगड़ा मुनाफा भी कमाया। अब बाजार के लिए अक्टूबर सीरीज कैसी रहेगी? और आपके राशिफल के हिसाब से अक्टूबर महीना आपके निवेश के लिए कैसा रहेगा। किस एसेट क्लास में लगाना चाहिए पैसा? और राशि के हिसाब से क्या रखनी है आपको निवेश स्ट्रैटेजी। इन्हीं सभी पर विस्तार से बात करते हुए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला ने कहा कि अक्टूबर सीरीज में बाजार में स्टेबिलिटी देखने को मिलेगी। हालांकि इस सीरीज में लार्जकैप और मिडकैप में रैली संभव है।

चिराग दारूवाला ने कहा कि 9 तारीख को बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री होंगे और 10 तारीख को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके कारण मार्केट थोड़ा वौलेटाइल रह सकता है। परंतु निवेशकों का उत्साह बना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि 13 तरीख को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी टॉप हाई लगाते नजर आएंगे और गोल्ड, सिल्वर में नई तेजी देखने को मिलेगी। वहीं 17 तारीख को सूर्य का तुला राशि में गोचर होगा जिसके कारण लॉर्जकैप शेयर में अच्छा रिटर्न मिलेगा।


उन्होंने आगे कहा कि अक्टूबर सीरीज में स्टील, इंफ्रा, एनर्जी, शुगर, फार्मा, बैंकिंग, सीमेंट सेक्टर से अच्छा रिटर्न मिलता नजर आएगा। साथ ही MF , लॉर्जकैप , मिडकैप इंडेक्स भी बेहतर रिटर्न देंगे। चिराग दारूवाला को इंडेक्स फंड्स, गोल्ड, सिल्वर में भी तेजी नजर आ रही है।

अब जानते हैं राशि के हिसाब से किन सेक्टर, शेयरों में होगी आपकी कमाई

1. मेष : (Aries)

चिराग दारूवाला ने कहा स्टील और पावर सेक्टर में निवेश मेष राशि वालों के लिए अच्छा होगा। स्मॉलकैप, मिडकैप फायदा कराएंगे। निवेश संबंधी योजनाएं बहुत सफल होंगी। बिजनेस में भी आपको तरक्की मिलेगी ।

उपाय: करना है तो आप प्रत्येक गुरुवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृषभ: (Taurus)

वृषभ राशि वाले के लिए बैंक, फाइनेंस में निवेश अच्छा रहेगा । हालांकि संपत्ति के लेन-देन में सावधानीपूर्वक जांच करें । रिटेल सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा । खर्चे बहुत अधिक रहने की संभावना है।

उपाय: शनिवार नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।

3. मिथुन : (Gemini)

मिथुन राशि वाले के लिए ऑटो, ट्रांसपोर्ट में निवेश अच्छा रहेगा। सोने चांदी के व्यवसाय मे लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में फायदा मिलेगा ।

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भोग

4. कर्क : (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए रेलवे, इंफ्रा में निवेश अच्छा रहेगा । म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद साबित होगा। आपको एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर निवेश करना होगा। संपत्ति में निवेश के लिए धैर्य रखना होगा। आय बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके सोचें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

उपाय: हर मंगलवार को गणेशजी की पूजा करें।

5. सिंह : (Leo)

सिंघ राशि वाले के लिए आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है। शेयर लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। लंबी अवधि के निवेश से अच्छी आय होगी। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिलेंगे।

उपाय: शनिवार को हनुमानजी को तेल, सिंदूर अर्पण करें।

6. कन्या: (Virgo)

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। फाइनेंस और इंश्योरेंस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। सोने या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए इंतजार करें । व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। पैसा सोच-समझकर निवेश करना होगा।

उपाय: शनिवार को कौवे, काले कुत्तों को भोजन दें।

7 . तुला : (Libra)

IT, टेक्नोलॉजी, विज्ञान में निवेश अच्छा मिलेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। व्यापार में मेहनत, परिश्रम से सफलता मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव से फायदा होगा। व्यवसाय आगे बढ़ाने में सक्रिय रहें।

उपाय: रोज सुबह गाय को हरी घास खिलाएं।

8. वृश्चिक : (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। ऑटो, एनर्जी, स्टील में निवेश अच्छा होगा। इंश्योरेंस और फाइनेंस में निवेश अच्छा होगा। खर्चे कम होने से राहत की सांस लेंगे।

उपाय: जब संभव हो लाल वस्तुएं दान करें।

9. धनु: (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा। करियर, बिजनेस में सफलता मिलेगी। कई स्रोतों से पैसा कमाने का मौका मिलेगा। अनियंत्रित खर्चों पर ध्यान देना होगा।

उपाय: गुरुवार को "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का 108 जाप

10. मकर: (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए स्टील, सीमेंट में निवेश अच्छा रहेगा । करियर के लिहाज से साल अच्छा रहेगा। हालांकि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय योग्य नहीं है। लेकिन , म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा।

उपाय: जरूरतमंद को दूध, दही, घी का दान करें।

11.कुंभ: (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पावर, एनर्जी , गैस में निवेश अच्छा रहेगा । फंसे हुए शेयरों में तेजी आएगी। घर या प्रॉपर्टी का सपना पूरा होगा।

उपाय: शनिवार शाम शनिदेव को काला तिल, सरसों चढ़ाएं।

12. मीन: (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने की शुरुआत में निवेश का समय है। बैंकिंग, IT में अच्छा मुनाफा मिलेगा। म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। लोन लेने के लिए एक अच्छा समय है।

उपाय: रोज सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।