ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में अपने फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) को 143 करोड़ रुपये का एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन (ESOPs) आवंटित किया है। कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को भेजी गई रिलेटड पार्टी ट्रांजैक्शन के डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली। गोयल को यह शेयर ऐसे समय में आवंटित किए गए हैं, जब Zomato बाजार को यह यकीन दिलाने में लगी है कि वह मुनाफा हासिल करने के करीब है। इसके साथ ही दूसरी छमाही में जोमैटो की अपने 3 सबसे अहम मैनेजेरियल कर्मचारियों (KMP) के लिए कुल ESOP लागत 156 करोड़ रुपये रही।
