Get App

Zomato भारी सब्सक्रिब्शन के साथ 30-35% प्रीमियम पर हो सकता है लिस्ट:गौरव गर्ग

CapitalVia Global Research के गौरव गर्ग ने कहा कि किसी इंटरनेट आधारित फूड डिलिवरी सर्विसेस की बढ़ती मांग को देखते हुए उम्मीद है कि जोमेटो के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 27-30 फीसदी तक जा सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2021 पर 9:58 AM
Zomato भारी सब्सक्रिब्शन के साथ 30-35% प्रीमियम पर हो सकता है लिस्ट:गौरव गर्ग

CapitalVia Global Research के गौरव गर्ग ने मनीकंट्रोल को दिए गए  एक इंटरव्यू मे कहा है कि14 जुलाई को सब्सक्रिब्शन को खुले फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमेटो का 9375 करोड़ रुपये का आईपीओ 30-35 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है लेकिन कंपनी के लिए कुछ चुनौतियां भी है। इनमें से सबसे पहली यह  है कि उनको Swiggy जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी का सामना करना है। इसके अलावा रेस्टॉरेंट्स के साथ उसका डिस्काउंट को लेकर विवाद जारी है।

इस बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि इंटनेट आधारित फूड डिलिवरी सेक्टर में आगे ग्रोथ की काफी संभावना है जिसको देखते हुए इस आईपीओ का वैल्यूएशन काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

बता दें कि वर्तमान में जोमेटो का आईपीओ ग्रे मार्केट में 21-26 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस मुद्दे पर बात करते हुए गौरव गर्ग ने कहा कि इंटरनेट आधारित फूड डिलिवरी सर्विसेस की बढ़ती मांग को देखते हुए उम्मीद है कि जोमेटो के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 27-30 फीसदी तक बढ़ सकता है।

जब गौरव गर्ग से यह पूछा गया है कि क्या जोमेटो मल्टीबैगर साबित हो सकता है। तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लॉन्ग टर्म में Swiggy से प्रतिस्पर्धा और अमेज़ॉन की इस स्पेस में एंट्री कंपनी के लिए चुनौती पेश कर सकती है।

हमारा विश्वास है कि इस आईपीओ की लिस्टिंग प्रीमियम पर होगी हालांकि हम यह नहीं कह सकते कि यह मल्टीबैगर साबित होगा कि नहीं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी कितनी जल्दी घाटे वाले कंपनी से मुनाफे वाली कंपनी में बदलती है।

गौरतलब है कि इस फूड डिलिवरी कंपनी का नेट लॉस का इतिहास रहा है। वित्त वर्ष 2021 में भी कंपनी को 813 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें