Zomato Share price: ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने हाल ही में FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। मजबूत तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म कंपनी के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 12.11 फीसदी की दमदार तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 262.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। यह लगातार सातवां दिन है, जब कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। इस दौरान यह स्टॉक करीब 20 फीसदी भाग चुका है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 278.45 रुपये और 52-वीक लो 80.99 रुपये है।
