ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो के शेयरों में आज 12 जुलाई को 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ 222.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 223.40 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया। FY25 की पहली तिमाही में बेहतर नतीजों की उम्मीद के बीच कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी हाल ही में मुनाफे में आई है और एनालिस्ट्स की नजर इसके क्विक कॉमर्स बिजनेस के प्रदर्शन पर है।
