Silver Price Today: दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों से पहले सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। 31 अक्टूबर यानी आज की सुबह चांदी 209900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत एक दिन में 8,300 रुपये गिरकर करीब 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कितनी है चांदी कीमत
