Get App

Zomato Shares: जोमैटो के 18.4 करोड़ शेयरों की हुई ब्लॉक डील, खबर से 5% उछला स्टॉक

Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयरों में सोमवार 28 अगस्त को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने के मिली। इस ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के करीब 18.4 करोड़ शेयरों या 2.14 फीसदी हिस्सेदारी का लेन-देन हुआ। इस ब्लॉक डील के बाद दिन के कारोबार में कंपनी का शेयर 5 फीसदी से अधिक चढ़ गया

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 4:47 PM
Zomato Shares: जोमैटो के 18.4 करोड़ शेयरों की हुई ब्लॉक डील, खबर से 5% उछला स्टॉक
SoftBank के पास जोमैटो की 3.35 फीसदी हिस्सेदारी है

Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयरों में सोमवार 28 अगस्त को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने के मिली। इसके जरिए कंपनी के करीब 18.4 करोड़ शेयरों या 2.14 फीसदी हिस्सेदारी का लेन-देन हुआ। इस ब्लॉक डील के बाद दिन के कारोबार में कंपनी का शेयर 5 फीसदी से अधिक चढ़ गया। ब्लॉक डील में शामिल खरीदारों और विक्रेताओं के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया, सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया था कि ब्लिंकिट डील का लॉक-इन पीरियड 25 अगस्त को खत्म हो रहा है और इसके बाद सॉफ्ट बैंक कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बचा सकती है।

SoftBank के पास जोमैटो की 3.35 फीसदी हिस्सेदारी है। जोमैटो ने जब ब्लिकिंट का अधिग्रहण किया था, उस वक्त ब्लिंकिट की शेयरधारक होने के नाते SoftBank को ये शेयर जारी किए थे। सूत्रों ने कहा कि ब्लिंकिट डील में टाइगर ग्लोबल और सिकोइया कैपिटल को भी जोमैटो के शेयर जारी किए गए थे और वे भी अपने शेयरों को बेचने बाजार में आ सकते हैं। zomato के शेयर सोमवार को 1.48 फीसदी बढ़कर 92.35 रुपये के भाव पर बंद हुए।

जोमैटो इस बीच खुद को मुनाफे में लाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में इसने 'प्लेटफॉर्म फीस' नाम से नया चार्ज जोड़ा है। इसके तहत कंपनी प्रत्येक ऑर्डर पर 2 रुपये चार्ज करेगी। ऑर्डर की वैल्यू कितनी भी हो, इसके प्लेटफॉर्म फीस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें