Zomato Share Price : फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato के शेयरों में आज 12 फरवरी को 6 फीसदी से अधिक की रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 3.81 फीसदी बढ़कर 155.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इंट्राडे में इसने 158.70 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया। कंपनी ने हाल ही में मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस अवधि में कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज किया है। यही वजह है कि आज स्टॉक में खरीदारी हो रही है। स्टॉक का 52-वीक लो 49 रुपये है।
दिसंबर तिमाही में Zomato को 138 करोड़ का मुनाफा
दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 138 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 347 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। फूड डिलीवरी के लिए प्लेटफॉर्म फीस लागू करने के बाद दिसंबर तिमाही में जोमैटो का कंट्रीब्यूशन मार्जिन बढ़कर 7.1 फीसदी हो गया। इसके क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट में अच्छी-खासी ग्रोथ देखी गई, जिसके चलते कंपनी का रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़कर 3,288 करोड़ रुपये हो गया।
Zomato के शेयरों पर ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म जोमैटो पर बुलिश हैं। बर्नस्टीन ने कहा कि कंपनी ने सालाना करीब 50 फीसदी की मीडियम टर्म ग्रोथ की उम्मीद रखी हैं। इस ग्रोथ में ब्लिंकिट का अहम योगदान होगा। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने "Buy" कॉल के साथ जोमैटो पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 205 रुपये कर दिया है।
एचएसबीसी ने भी टारगेट प्राइस 150 रुपये से बढ़ाकर 163 रुपये कर दिया है। इंटरनेशनल ब्रोकरेज ने कहा कि अब उसे पिछले बारह महीनों की तुलना में धीरे-धीरे रिटर्न मिलने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार भारत में फूड डिलीवरी बिजनेस अभी भी शुरुआती स्टेज में है, जिसमें ग्रोथ की लंबी संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसने 170 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है।