Zydus Life share Price : जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के शेयरों में बुधवार,20 मई को 7% तक की बढ़त देखने को मिली। यह बढ़त मंगलवार को बाजार बंद होने को बाद जारी चौथी तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिली है। कंपनी के मैनेजमेंट की तरफ से आए मजबूत गाइडेंस ने स्टॉक में जोश भर दिया है। इस शेयर में पिछले छह ट्रेडिंग सत्रों में से 5 में बढ़त देखने को मिली है। अपनी अर्निंग्स कॉल के दौरान Zydus Life के मैनेजमेंट ने बताया कि US से होने वाले रेवेन्यू का बेस हर तिमाही 30 करोड़ डॉलर पर रहने की उम्मीद है। फाइनेंशियल ईयर 2027 में इसमें सिंगल-डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी।
