30 अगस्त 2010


सीएनबीसी आवाज़


ब्लैकबेरी मुद्दे पर आज सरकार को आखिरी फैसला लेना है। आज गृह मंत्रालय इस बात पर अंतिम फैसला करेगा कि ब्लैकबेरी सर्विस पर 31 अगस्त के बाद रोक लगाई जाए या नहीं।


दरअसल गृह मंत्रालय सुरक्षा के मद्देनजर ब्लैकबेरी से सर्विस का एन्क्रिप्शन कोड मांग रहा है, जिसे ब्लैकबेरी देने में आनाकानी कर रहा है। ब्लैकबेरी के मुताबिक उसके पास ऐसी कोई मास्टर-की नहीं है जिसे वो भारत सरकार को दे सके।


उधर अब पूरे मामले में कनाडा की सरकार भी कूद पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक कनाडा ने भारत सरकार को लिखी चिट्ठी में ब्लैकबेरी सर्विस पर रोक लगाने पर जल्दबाजी में कोई फैसले लेने से मना किया है।


कनाडा की दलील है इससे कोई फायदा नहीं होगा। बल्कि लेकिन इसके चलते ब्लैकबेरी के 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों की समस्या काफी बढ़ जाएगी।