Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 14, 2022 / 6:06 PM IST

Assembly Elections 2022 Updates: 5 बजे तक, गोवा में 75%, UP में 60% और उत्तराखंड में 59% हुआ मतदान

Assembly elections 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो चुका है, पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स सिर्फ Moneycontrol Hindi पर...

Assembly Elections 2022 Live updates:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा तथा उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है, चुनाव अधिकारियों ने कहा कि Covid-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

82 वर्षीय इच्छया देवी इस बार उन बुजुर्ग लोगों में शामिल हो गई हैं, जो उत्तराखंड में सोमवार को होने वाले व

बिजनौर में मतदान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं
बिजनौर में मतदान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं
FEBRUARY 14, 2022 / 5:44 PM IST

चुनाव आयोग के Turnout App के मुताबिक, 05 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

- गोवा- 75.29%

- UP- 60.44%

- उत्तराखंड- 59.37%

    FEBRUARY 14, 2022 / 3:52 PM IST

    चुनाव आयोग के Turnout App के मुताबिक, 03 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

    गोवा- 60.18%

    UP- 51.93%

    उत्तराखंड- 49.24%

      FEBRUARY 14, 2022 / 3:49 PM IST

      झांसी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि BJP के लोग कहते हैं कि गर्मी बहुत हो गई है, गर्मी उतार देंगे। जब से पहले चरण का मतदान हुआ तब से इनके नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। हमें समर्थन बता रहा है कि बुंदेलखंड के मतदान के बाद भाजपा के नेता सुन्न हो जाएंगे।

        FEBRUARY 14, 2022 / 3:49 PM IST

        जब अखिलेश यादव 2012 में आए थे तो उन्होंने सबसे पहला काम अयोध्या में राम मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों के ख़िलाफ़ दर्ज़ मुकदमों को वापस लेने वाली फाइल पर साइन किए थे: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

          FEBRUARY 14, 2022 / 2:59 PM IST

          झांसी के बरुआसागर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश के गुंडों ने बुंदेलखंड में कट्टा और गोलियां बनाकर युवाओं को अपराध की दिशा में ले जाने का काम किया, नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड में गोली की जगह गोला बनाकर पाकिस्तान को जवाब देने की व्यवस्था की।

            FEBRUARY 14, 2022 / 2:31 PM IST

            आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा, "आज़म ख़ान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। अगर किसी को ये लगता है कि किसी बेगुनाह इंसान को जेल में बंद कर देने को किसी ने अच्छा माना है, तो यह BJP की गलतफहमी है। 10 मार्च को BJP शायद इसका असर देखेगी।"

              FEBRUARY 14, 2022 / 1:42 PM IST

              दोपहर 1 बजे तक मतदान

              गोवा चुनाव 2022 - 44.63%
              उत्तर प्रदेश चुनाव का दूसरा चरण - 39.07%
              उत्तराखंड चुनाव 2022 - 35.21%

                FEBRUARY 14, 2022 / 1:29 PM IST

                प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर बार ये लोग चुनाव में नया साथी लेकर आते हैं। नए साथी के कंधे के भरोसे चलने की कोशिश करते हैं। ये हर चुनाव में जिस साथी को लाते हैं, उसको भी धक्का मारकर निकाल देते हैं। जो साथी बदलते हैं, वो आपका साथ देंगे क्या?

                  FEBRUARY 14, 2022 / 1:22 PM IST

                  पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये घोरपरिवारवादी फिर से हारेंगे। उत्तर प्रदेश में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी।

                    FEBRUARY 14, 2022 / 1:20 PM IST

                    कानपुर देहात की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC के एक नेता जो गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं उनसे जब सवाल पूछा गया कि यहां आपकी पार्टी का कोई वजूद नहीं है तो आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हो? उन्होंने कहा कि हमने तो उस पार्टी से इसलिए गठबंधन किया क्योंकि हम गोवा में हिन्दू वोटों को बांटना चाहते हैं। मोदी ने आगे कहा, "तो आप किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो? मैं गोवा के मतदाताओं को कहना चाहता हूं कि ये मौका इस प्रकार की राजनीति को दफना देने का है। उनके जवाब पर चुनाव आयोग और हिन्दुस्तान के मतदाताओं को गौर करना चाहिए।"

                      FEBRUARY 14, 2022 / 12:41 PM IST

                      नाम समाजवादी है लेकिन काम तमंचावादी- योगी

                      कानपुर देहात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "2017 के बाद उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते बल्कि उत्तर प्रदेश में अब शानदार कावड़ यात्रा निकलती है, कोई उनकी यात्रा को रोकने का दुस्साहस नहीं कर सकता।" उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद को समाजवादी कहते हैं, नाम समाजवादी है लेकिन काम तमंचावादी है और सोच परिवारवादी है।

                        FEBRUARY 14, 2022 / 11:45 AM IST

                        चुनाव आयोग के Turnout App के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

                        - गोवा- 26.63%

                        - UP- 23.03%

                        - उत्तराखंड- 18.97%

                          FEBRUARY 14, 2022 / 11:32 AM IST

                          कांग्रेस के साथ किसी भी क्षेत्रीय दल के अच्छे संबंध नहीं- ममता बनर्जी

                          बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि TMC ने ज्यादा दिलचस्पी से उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं लड़ा। वे वाराणसी में रैली के लिए 3 मार्च को राज्य का दौरा करेंगी। कांग्रेस के साथ किसी भी क्षेत्रीय दल के अच्छे संबंध नहीं हैं। पार्टी अपने रास्ते जाने के लिए, हम (TMC) अपने रास्ते जाएंगे।

                            FEBRUARY 14, 2022 / 11:11 AM IST

                            हाजी आर अहमद, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने कहा कि लोगों को कानून का पालन करना चाहिए, BJP की तरफ से अभी बनाया गया भय का माहौल नहीं होना चाहिए। भाजपा की तरफ से किया गया विकास केवल सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है, जमीन पर नहीं। यूपी के लोग 10 मार्च को बीजेपी को दिखाएंगे अपनी जगह।

                              FEBRUARY 14, 2022 / 11:08 AM IST

                              25 फीसदी उम्मीदवारों आपराधिक मामले

                              यूपी चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले करीब 25 फीसदी उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से जारी एक विश्लेषण के अनुसार, जिसने 586 उम्मीदवारों में से 584 के हलफनामों का विश्लेषण किया है, लगभग 147 पर आपराधिक मामले हैं। प्रमुख दलों में, सपा से विश्लेषण किए गए 52 उम्मीदवारों में से 35, कांग्रेस से विश्लेषण किए गए 54 उम्मीदवारों में से 23, बसपा से विश्लेषण किए गए 55 उम्मीदवारों में से 20, भाजपा के 53 में से 18 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया, 3 में से 1 उम्मीदवारों का विश्लेषण रालोद से किया गया। आप से विश्लेषण किए गए 49 उम्मीदवारों में से 7 ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

                                FEBRUARY 14, 2022 / 10:10 AM IST

                                UP में 55 विधानसभा सीटों के लिए 7 बजे से 9 बजे तक 9.45% मतदान

                                अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों के लिए 7 बजे से 9 बजे तक 9.45% मतदान हुआ है। सभी जगहों पर मतदान शांति और निष्पक्षता के साथ हो रहा है। जिन जगहों पर EVM खराब होने की जानकारी मिली थी, वहां पर EVM को बदल दिया गया है।

                                  FEBRUARY 14, 2022 / 9:48 AM IST

                                  गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने वोट डालने के बाद कहा, "मैं कोटोम्बी गांव में हूं और मैंने अपना वोट डाला है। मैं जनता से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं। बीजेपी सरकार का काम सबके सामने है। उत्पल पर्रिकर (निर्दलीय) और माइकल लोबो (कांग्रेस) नहीं जीतेंगे, क्योंकि BJP बहुमत के साथ आ रही है।"

                                    FEBRUARY 14, 2022 / 9:36 AM IST

                                    चुनाव आयोग के Turnout App के मुताबिक, सबह 9 बजे तक, उत्तर प्रदेश में 9.45%, गोवा में 10.86% और उत्तराखंड में 5.03% मतदान हुआ।

                                      FEBRUARY 14, 2022 / 9:19 AM IST

                                      उत्पल पर्रिकर अगर जीते, तो हम उनसे बात करेंगे: कांग्रेस नेता माइकल लोबो

                                      कलंगुट से कांग्रेस उम्मीदवार माइकल लोबो ने कहा, "लोग निर्वाचन क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि गोवा के लिए मतदान कर रहे हैं। जब हम गोवा की बात करते हैं, तो हम बेरोजगार लड़के-लड़कियों की बात करते हैं, पिछले 10 सालों से माइनिंग बंद होने की बात करते हैं, पर्यटन उद्योग की समस्याओं के बारे में बात करते हैं। लोग भविष्य के लिए वोट करने जा रहे हैं।"

                                      कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा, "मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं, मैं अपने बेटे(उत्पल पर्रिकर) को राजनीति में नहीं लाऊंगा। अगर वे आएंगे तो अपने बलबूते पर आएंगे। अगर वे जीते (उत्पल पर्रिकर) तो हम उनसे बात करेंगे।"

                                        FEBRUARY 14, 2022 / 9:16 AM IST

                                        वोट डालने के बाद सीएम पुष्कर धामी ने कहा, "मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घरों से बाहर आएं और वोटिंग के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दीजिए। हम आश्वत है कि इस बार राज्य की जनता हमें 60 से ज़्यादा सीटें देकर आशीर्वाद देगी।"

                                          FEBRUARY 14, 2022 / 8:43 AM IST

                                          अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं- CM योगी

                                          यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। ANI को दिए एक इंटरव्यू में सीएम ने कहा, "अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं। जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है।"

                                            FEBRUARY 14, 2022 / 8:27 AM IST

                                            सहारनपुर ज़िला उत्तराखंड की सीमा से भी लगता है और आज उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव है इसलिए हमने उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं। सभी इलाकों में सुरक्षा अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं: सहारनपुर के DIG प्रीतिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश

                                              FEBRUARY 14, 2022 / 8:25 AM IST

                                              उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। सहारनपुर के DIG ने बताया, "हमने सुरक्षा के ऐसे इंतज़ाम किए हुए हैं कि मतदाताओं को पूरी तरह से सुरक्षा का आभास रहें। राज्य की सभी सीमाओं और पोलिंग बूथ पर हमने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर रखी है।"

                                                FEBRUARY 14, 2022 / 8:10 AM IST

                                                गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लै ने कहा कि गोवा के लोग सहयोगी हैं। कोई बड़ा राजनीतिक संघर्ष नहीं है। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे। ECI और सभी राजनीतिक दल प्रशंसा के पात्र हैं। मुझे उम्मीद है कि इस साल और लोग मतदान केंद्रों पर आएंगे।

                                                  FEBRUARY 14, 2022 / 7:55 AM IST

                                                  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के एजेंडे को बदला है। पहले जाति, मत, मज़हब और परिवार के इर्द-गिर्द बनी भारत की राजनीतिक व्यवस्था में आज विकास, सुशासन, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं चर्चा का विषय है।

                                                    FEBRUARY 14, 2022 / 7:21 AM IST

                                                    उत्तराखंड में 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी

                                                    उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर 632 उम्मीदवार मैदान में हैं। ज्यादातर सीटों पर मुकाबला BJP और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। हालांकि, आप ने भी सभी जगह अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कुछ सीटों पर सपा और बसपा भी लड़ रही हैं। 2017 में बीजेपी ने 57 सीटें पाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

                                                      FEBRUARY 14, 2022 / 7:14 AM IST

                                                      गोवा विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

                                                        FEBRUARY 14, 2022 / 7:10 AM IST

                                                        उत्तराखंड में आज वोट डालने के लिए छुट्टी

                                                        मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उत्तराखंड के सभी सरकारी, निजी दफ्तरों, फैक्ट्रियों और कारखानों में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों यूपी, हिमाचल, चंडीगढ़ आदि में रहने वाले उत्तराखंडियों को भी वहां की सरकार वोटिंग के लिए एक दिन की छुट्टी देगी।

                                                          FEBRUARY 14, 2022 / 7:00 AM IST

                                                          दूसरे चरण में 586 उम्मीदवार

                                                          दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी, सोमवार को मतदान होगा। दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

                                                            FEBRUARY 14, 2022 / 6:58 AM IST

                                                            उत्तर प्रदेश में मतदान के दूसरे चरण में महिलाओं की सुविधाओं के लिए 127 महिला बूथ बनाए गए हैं।

                                                              FEBRUARY 14, 2022 / 6:56 AM IST

                                                              गोवा में 40 सीटों पर 301 उम्मीदवार लड़ रहे हैं। BJP और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, TMC और अन्य कई छोटी पार्टियों के नेता मैदान में हैं।

                                                                FEBRUARY 14, 2022 / 6:54 AM IST

                                                                उत्तराखंड में 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। ज्यादातर सीटों पर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

                                                                  FEBRUARY 14, 2022 / 6:53 AM IST

                                                                  उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

                                                                    FEBRUARY 14, 2022 / 6:43 AM IST

                                                                    Assembly Elections 2022 Live updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा तथा उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है, चुनाव अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।