LIC IPO Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि LIC IPO को लेकर बाजार में सकारात्मक चर्चा बनी हुई है। कंपनी ने 13 फरवरी को इश्यू के लिए DRHP सेबी में दाखिल कर दिया है। निर्मला सीतारमण ने 14 फरवरी को बताया कि रिजर्व बैंक की बोर्ड मीटिंग में इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है कि "LIC के IPO लाने का फैसला काफी बड़ा था लेकिन अभी तक इसके लिए एक भी नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है।"
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC (Life insurance Corporation) ने सेबी में इश्यू के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा कर दिया है। सरकार अपनी 4.99% हिस्सेदारी सरकार बेचेगी। LIC देश का सबसे बड़ा IPO साबित होने वाला है। सरकार ने 13 फरवरी को DRHP जमा किया है। इसके मुताबिक भारत सरकार 31.62 करोड़ शेयर जारी करेगी। DRHP के मुताबिक, सितंबर 2021 में LIC का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 39.6 लाख करोड़ रुपए है। डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने कहा कि LIC का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसमें कोई फ्रेश इश्यू जारी नहीं किया जाएगा। पांडे ने बताया, "31.6 करोड़ शेयर जारी करने के हिसाब से सरकार अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने वाली है।"