Omicron India Covid Live Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 92,281 हो गई है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,32,93,84,230 पहुंच गया है
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 140 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 17.93 करोड़ से ज्यादा डोज मौजूद है।

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 92,281 हैं जो कि 560 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट अभी 98.36 फीसदी है।
देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 92,281 हैं जो कि 560 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट अभी 98.36 फीसदी है।
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,308 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 50 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 4,308 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 38,583 है। वहीं राज्य में अब तक कुल 42,824 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायर सके 807 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 20 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 869 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 6,452 है। अब तक राज्य में 64,91,805 मरीज ठीक हो चुके हैं और कुल 1,41,243 मरीज ठीक हो चुके हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमीक्रोन का एक भी मामला सामने नहीं आया है। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के कुल 17 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7 मरीज रिकवर होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 52 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 37 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 385 है और अब तक कुल 14,16,177 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 11 दिसंबर तक कुल 65,58,16,759 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 11 दिसंबर को 11,89,459 सैंपल टेस्ट किए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,32,93,84,230 पहुंच गया है।
देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,32,93,84,230 पहुंच गया है।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,46,90,510 पहुंच गई है और अब तक कुल 4,75,434 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 92,281 है और अब तक कुल 3,41,22,795 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,774 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 306 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 8,464 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।